देश

INDIA में अब 6,115 रेलवे स्टेशनों पर मिल रही मुफ्त Wi-Fi सेवा, रेल मंत्री बोले- अपने मोबाइल पर HD वीडियो भी देख सकते हैं यात्री

Free Wi-Fi service: भारतीय रेलवे देश भर के 6,115 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधाएं प्रदान कर रहा है. यह जानकारी सरकार द्वारा मंगलवार को संसद को दी गई. रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवा सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शहरी-ग्रामीण डिजिटल अंतर को समाप्त करना है.

4जी/5जी नेटवर्क का उपयोग बढ़ रहा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया, “भारतीय रेलवे के लगभग सभी रेलवे स्टेशनों पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा 4जी/5जी कवरेज प्रदान किया जा रहा है. इन नेटवर्क का उपयोग यात्री डेटा कनेक्टिविटी के लिए भी कर रहे हैं, जिससे उन्हें बेहतर अनुभव मिल रहा है. इसके अलावा, रेलवे द्वारा 6,115 स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवाएं भी प्रदान की गई हैं.”

Wi-Fi से HD वीडियो देख सकते हैं यात्री

इन स्टेशनों पर यात्री मुफ्त वाई-फाई के माध्यम से एचडी वीडियो देख सकते हैं, मनोरंजन सामग्री डाउनलोड कर सकते हैं और ऑफिस वर्क कर सकते हैं. वाई-फाई सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपने स्मार्टफोन पर वाई-फाई मोड चालू करना होगा और ‘रेलवायर’ वाई-फाई से कनेक्ट करना होगा. उन्हें एसएमएस ओटीपी के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और इसके बाद यात्री की डिवाइस में वाई-फाई कनेक्टिविटी आ जाएगी.

यह भी पढ़िए: मोदी सरकार देश भर में वाई-फाई कवरेज को बना रही व्यापक: मोदी सरकार के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

टियर 2 और टियर 3 शहरों में अच्‍छी सुविधा

रेलवे की ओर से वाई-फाई की सुविधा नई दिल्ली, मुंबई सेंट्रल, चेन्नई सेंट्रल, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद जैसे सभी प्रमुख स्टेशनों के साथ कई टियर 2 और टियर 3 शहर में मौजूद स्टेशनों पर भी दी जा रही है. इनमें सूरत, वडोदरा, राजकोट, मेरठ, भोपाल आदि जैसे टियर 2 शहरों के साथ-साथ रोहतक और कटक जैसे टियर 3 शहर भी शामिल हैं.

‘रेलवायर’ ब्रांड के माध्यम से Wi-Fi सर्विस

भारतीय रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई रेल मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (पीएसयू) रेलटेल द्वारा अपने ‘रेलवायर’ ब्रांड के माध्यम से प्रदान किया जाता है. रेलटेल ने पहले इस परियोजना के विस्तार के लिए गूगल और टाटा ट्रस्ट्स जैसे संगठनों के साथ साझेदारी की थी, लेकिन अब सरकारी कंपनी रेलवायर के प्रबंधन और पहुंच का काम स्वयं संभाल रही है.

यह भी पढ़िए: मोदी कैबिनेट की बैठक में हजारों करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, सेमीकंडक्टर-मेट्रो में होगा निवेश; आर्थिक-सामाजिक विकास पर रहेगा जोर

Also Follow Bharat Express on X

Bharat Express Desk

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

17 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

28 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

32 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

46 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

48 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

1 hour ago