War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. एडवांस बुकिंग शुरू होते ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि, फिल्म का सामना रजनीकांत की ‘कुली’ से होने वाला है, ऐसे में ओपनिंग डे के कलेक्शन पर सबकी निगाहें टिकी हैं.
स्पाई यूनिवर्स में नया ट्विस्ट (War 2)
हाल के समय में फिल्मों में बड़े सितारों के कैमियो का चलन काफी बढ़ा है. यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स में भी यह ट्रेंड जारी है ‘पठान’ में सलमान खान और ‘टाइगर 3’ में शाहरुख खान की एंट्री ने सिनेमाघरों में भीड़ खींची थी. इसी वजह से कयास लगाए जा रहे थे कि ‘वॉर 2’ में भी शाहरुख या सलमान का कैमियो होगा.
‘वॉर 2’ इस खूंखार विलेन की होगी धमाकेदार एंट्री
लेकिन, ‘वॉर 2’ में न तो शाहरुख खान और न ही सलमान खान नजर आएंगे. मेकर्स ने इस बार सरप्राइज के तौर पर बॉबी देओल को कैमियो रोल के लिए चुना है. उनका किरदार YRF की स्पाई यूनिवर्स के अगले चैप्टर ‘प्रोजेक्ट अल्फा’ से जुड़ा होगा.
ये भी पढ़ें: तारक मेहता में ‘दया बेन’ का कमबैक? असित मोदी के साथ दिखी दिशा वकानी; फैंस हुए बेकाबू
अगली फिल्म के खूंखार विलेन हैं बॉबी (War 2)
दरअसल क्रिसमस पर YRF अपनी एक और फिल्म लाने की प्लानिंग में है, जो है Alpha. इस यूनिवर्स की पहली फीमेल स्पाई फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्पाई एजेंट का किरदार निभाएंगी. वहीं दूसरी ओर बॉबी देओल को विलेन बनाया गया है. जिनका कैमियो ऋतिक की ‘वॉर 2’ में हो सकता है. दरअसल इस फिल्म में जूनियर एनटीआर पहले ही खलनायक के रोल में है. उसमें बॉबी की एंट्री से असली भौकाल काटने की तैयारी है.
पहली बार साथ नजर आएंगे ऋतिक-एनटीआर
‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे. खास बात यह है कि यह जूनियर एनटीआर की हिंदी डेब्यू फिल्म है. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी.
Also Follow Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

