मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने की Pariksha Pe Charcha, स्ट्रेस और डिप्रेशन से निपटने के लिए बच्चों को बताई ये शानदार टिप्स

Pariksha Pe Charcha Deepika Padukone: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘Pariksha Pe Charcha’ के आठवें संस्करण में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भाग लिया, जहां वो अपने व्यक्तिगत अनुभवों को छात्रों संग शेयर करती नजर आईं. इसके साथ ही उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और परीक्षा के दौरान तनाव को कैसे मैनेज करें इस पर भी बात की.

चर्चा के दौरान दीपिका ने अपने बचपन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनका खेल और गतिविधियों के प्रति झुकाव था. उन्होंने कहा, “मैं बचपन में बहुत शरारती थी. आज भी मेरे माता-पिता कहते हैं कि आप दीपिका को कभी भी जमीन पर नहीं पाएंगे. मैं हमेशा सोफे, टेबल और कुर्सियों पर कूदती रहती थी. मुझे एक्स्ट्रा-करिकुलर (पाठ्येतर) गतिविधियों में अधिक रुचि थी.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दीपिका ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के माध्यम से छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए धन्यवाद दिया.

इस बारे में अपने माता-पिता से बात करें

अभिनेत्री ने छात्रों से तनाव, शिक्षकों और अभिभावकों के दबाव से निपटने के बारे में बात करने के साथ उन्हें सलाह भी दी, दीपिका ने कहा, “उन चीजों पर फोकस करें जिन्हें आप कंट्रोल कर सकते हैं. अपने माता-पिता और शिक्षकों से अपने तनाव के बारे में बात करें, इसके कारण की पहचान करें और इसे किसी ऐसे व्यक्ति को बताएं जिस पर आप भरोसा करते हैं.” उन्होंने छात्रों को तनाव से निपटने के प्रभावी तरीकों के रूप में ध्यान और व्यायाम का अभ्यास करने के लिए भी प्रोत्साहित किया.

दीपिका ने इस बात पर जोर दिया कि गलतियां करना सीखने का एक अहम हिस्सा है. उन्होंने मौज-मस्ती, आराम के साथ प्रकृति और धूप के साथ की भी बात की. एक इंटरैक्टिव सीजन के हिस्से के रूप में उन्होंने एक गतिविधि आयोजित की जिसमें छात्रों ने कागज के टुकड़ों पर अपनी ताकत लिखी और उन्हें एक बोर्ड पर प्रदर्शित किया. उन्होंने कहा, ‘यह गतिविधि आपको यह एहसास कराती है कि यदि आप अपनी कमजोरियों के बजाय अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो आप देखेंगे कि आप कितनी चीजों में अच्छे हैं.”

सीजन में एक मजेदार तत्व जोड़ते हुए दीपिका ने छात्रों के साथ कई गेम भी खेले. इससे पहले मंगलवार को, उन्होंने परीक्षा पे चर्चा में अपनी भागीदारी की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने शिक्षा में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला और इस एपिसोड के बारे में उत्साह व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के तनाव और दबाव से निपटने में छात्रों की मदद करने के प्रयासों की सराहना की थी.

ये भी पढ़ें: बाप निकले ‘हीरो’, तो बेटे ‘जीरो’! ये हैं वो सुपरस्टार्स जिनके बच्चे बॉलीवुड में रहे सुपर फ्लॉप, जानें नाम

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

41 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

57 minutes ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

1 hour ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

1 hour ago