बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी Deepika Padukone और Ranveer Singh, हमेशा से ही अपनी इकलौती बेटी दुआ को लेकर काफी ज्यादा प्रोटेक्टिव रहे हैं. जब से एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को जन्म दिया ह तभा से ही कपल के फैंस उनकी बेटी दुआ की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं.
हालांकि दोनों ने आज तक अपनी बेटी का फेस कभी भी रिवील नहीं किया है. साथ ही उन्होंने मीडिया और आम लोगों से भी अपील की है कि वो भी उनकी हेटी की तस्वीरें न लें. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है जिसमें दुआ का चेहरा रिवील हो गया है.
दरअसल एक यूजर ने एक्स पर वीडियो शेयर किया जिसमें दीपिका की गोद में दुआ नजर आ रही है. इस बीच दीपिका ने अपने चेहरे पर तो मास्क लगाया है लेकि दुआ का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है. दीपिका वहां मौजूद लोगों से वीडियो न बनाने के लिए कहती हैं लेकिन फिर भी ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
वहीं वीडियो को ‘X’ पर शेयर करते हुए यूजर ने कप्शन में लिखा- “OMG दुआ पादुकोण, वे बहुत छोटी सी हैं और बिल्कुल रणवीर सिंह की कार्वन कॉपी लगती हैं.”
ये भी पढ़ें- Filmfare Awards पंजाबी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, नीरू बाजवा को दिया बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस काफी गुस्से में नजर आए और पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी. लोगों ने वीडियो पोस्ट करने वाले शक्स से गुजारिश की कि वो इस वीडियो के डिलीट कर दें क्योंकि ये
उनकी प्राइवसी का सवाल है और कपल ने हमेशा उनकी बेटी की तस्वीरें लेने से मना किया है. फैंस के गुस्से को देखने के बाद यूजर ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया है.
बता दें कि साल 2018 में करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने शादी की थी. जिसके बाद साल 2024 में उनकी बेटी दुआ का जन्म हुआ.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…