देवोलीना भट्टाचार्य
Bhattacharjee Friends Death: मशहूर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) इस समय थोड़ी मुश्किल में नजर आ रही हैं. दरअसल, उन्होंने अपने दोस्त और डांसर अमरनाथ घोष के शव को अमेरिका से वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मदद मांगी है. अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. देवोलीना ने शुक्रवार को अपने ट्वीटर अकाउंट पर कोलकाता के अपने दोस्त के बारे में एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है.
‘साथ निभाना साथिया’ और ‘दिल दियां गल्लां’ फेम एक्ट्रेस देवोलीना ने बताया कि उनके दोस्त की मंगलवार शाम को अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे दोस्त अमरनाथ घोष की मंगलवार शाम को अमेरिका के सेंट लुइस अकादमी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है. परिवार में वह इकलौता बच्चा था. उसकी मां की 3 साल पहले मौत हो चुकी है. बचपन में पिता का निधन हो गया था. लेकिन आरोपियों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. उसके कुछ दोस्तों के अलावा उसके परिवार में कोई नहीं बचा है जो उसके लिए लड़ सके. वह कोलकाता का रहने वाला था.
देवोलीना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- वह कमाल का डांसर था और अमेरिका में पीएचडी कर रहा था. वह शाम को वॉक पर निकला था कि अचानक एक अज्ञात शख्स ने उसे गोली मार दी. अमेरिका में कुछ दोस्त डेड बॉडी लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई अपडेट नहीं है. भारतीय दूतावास, प्लीज देखें. कम से कम हमें उसकी हत्या का कारण पता होना चाहिए.’ एक यूजर के ट्वीट के जवाब में उन्होंने बताया कि वे लोग ज्यादा जानकारी जुटाने कि कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला.
ये भी पढ़ें:अनंत अंबानी-राधिका की प्री- वेडिंग में दूसरे दिन होंगे ये खास कार्यक्रम, ये रहेगा ड्रेस कोड
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों और छात्रों पर लगातार हमलों की घटनाएं सामने आई हैं. इसी साल फरवरी में वाशिंगटन में एक होटल के बाहर भारतीय मूल के एक शख्स की हत्या कर दी थी. जानकारी के अनुसार देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ से चर्चा में आई थीं बाद में वह ‘बिग बॉस’ में भी नजर आई थीं.
-भारत एक्सप्रेस
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…