घटनस्थल पर पुलिस की टीमें.
Gang Rape With Foreign Woman In Dumka: झारखंड के दुमका में स्पेन से भारत घूमने आई महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना जिले के कुरमाहाट थाने इलाके की है. जानकारी के अनुसार महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी. महिला रात होने पर घूमने के दौरान कुरमाहाट इलाके में खेत में टेंट लगाकर आराम कर रही थी. इस दौरान वहां आए कुछ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद युवकों ने मारपीट भी की.
पुलिस के अनुसार इस घटना में हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के 7-8 युवक शामिल हैं. मामले में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार स्पेन से आए पति-पत्नी पहले पाकिस्तान घूमने गए. इसके बाद बांग्लादेश होते हुए दुमका पहुंचे. महिला अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली. इस दौरान वे दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रहे थे. लेकिन रात में हंसडीहा बाजार से पहले सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गए. इसके बाद आसपास के लोग वहां आए और गैंगरेप और मारपीट की.
पुलिस ने बताया कि रात करीब 10ः30 बजे पुलिस की गश्ती टीम को महिला और उसके पति घटना की जानकारी दी. पुलिस के सर्च करने पर अरहर के खेत में महिला के कपड़े मिले. वहीं मेडिकल में महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई है.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…