मनोरंजन

Anant Ambani Pre Wedding: अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग इवेंट में Rihanna की परफॉरमेंस से झूम उठा अंबानी परिवार, देखें Dance Video

Anant Ambani Pre Wedding: देशभर में इस समय अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग की धूम मची हैं. हर कोई दोनों के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटोज देखने के लिए बेताब है. इस जश्न में देश-विदेश की जानी मानी हस्तियां गुजरात के जामनगर में पहुंची हैं. बीती रात शुरू हुए इस फंक्शन में देश-विदेश से लगभग सभी नामी हस्तियों ने शिरकत की.

इस प्री-वेडिंग इवेंट में हॉलीवुड की पॉप सिंगर रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस में जलवा बिखेरा है. सभी ने रिहाना के गानों को खूब एंजॉय किया. इवेंट में आए मेहमान ही नहीं, बल्कि खुद अंबानी परिवार भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए. खास बात तो ये रही कि मुकेश अंबानी भी रिहाना के गाने पर थिरकते नजर आए. इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में छा गई पॉप स्टार रिहाना

वैसे तो रिहाना जब से इंडिया आई हैं, तभी से ही वो लाइमलाइट में बनी हुई है. फैन्स उन्हें पहली बार इंडिया में देख बेहद खुश हैं. हॉलीवुड की पॉप सिंगर रिहाना ने अंबानी के इवेंट में अपने गानों के सभी को डांस करने पर मजबूर कर दिया. रिहाना ने इवेंट में अपने पॉपुलर गाने ‘वाइल्ड थिंग्स’, ‘पोर टी अप’ और ‘डायमंड्स’ पर एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दी. ऐसे में रिहाना के गानों पर मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनका पूरा परिवार डांस करता नजर आया.

एक तस्वीर में वह स्टेज पर दूल्हे बने अनंत अंबानी के साथ पोज देती नजर आईं. वहीं, दूसरी तस्वीर में वह मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, बड़े बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और ईशा अंबानी सहित अंबानी के साथ स्टेज पर जमकर मस्ती करती और इस पल को एंजॉय करती नजर आ रही हैं. इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.

रिहाना के लुक ने जीता अंबानी परिवार का दिल

पॉप सिंगर रिहाना का लुक भी काफी खास रहा. रिहाना ने अपने लुक और ड्रेसिंग से फैंस का दिल जीत लिया है. इवेंट में रिहाना ने नियॉन-हरे रंग की साइनी सी-थ्रू ड्रेस पहनी हुई थी. इस आउटफिट के साथ सिंगर ने अपने लंबे और खूबसूरत बालों को लाल रंग के केप से कवर किया था. बता दें कि महज कुछ ही घंटों के परफॉर्मेंस के लिए रिहाना ने अंबानी से मोटी रकम वसूली है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें अंबानी परिवार की तरफ से करीब 66 से 74 करोड़ के बीच फीस दी गई है.

रिहाना ने पुलिसवालों को लगाया गले

बता दें कि रिहाना की भारत में ये पहली परफॉर्मेंस थी, जो उन्होंने अंबानी परिवार के खास मौके पर दी और इंडिया में छा गई. इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर जाते-जाते भी रिहाना ने अफनी अदा से लोगों का दिल जीत लिया. हाल ही में अनंत-राधिका के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में अपनी परफॉर्मेंस के बाद रिहाना जामनगर से अपने देश के लिए रवाना हुईं.  इस दौरान पैप्स ने उन्हें एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया. इस दौरान रिहाना काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. इस दौरान रिहाना के हाथ में एक पेंटिंग भी दिखी जिस पर “थैंक्यू” लिखा था. वहीं इस दौरान रिहाना ने पैप्स के साथ खूब तस्वीरें क्लिक कराईं. इतना ही नहीं रिहाना ने एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिसवालों के साथ भी तस्वीरें क्लिक कराईं और उन्हें गले लगाते हुए भी दिखीं. इंटरनेशनल स्टार का ये जेस्चर हर किसी का दिल जीत रहा है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago