मनोरंजन

चहल से तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा का नया गाना हुआ रिलीज, यूजर्स ने टॉक्सिक रिलेशनशिप पर किया कमेंट

Dhanashree-Chahal Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी अलग हो चुकी पत्नी धनश्री वर्मा तब से सुर्खियां बटोर रहे हैं जब से उनके तलाक की खबर जंगल में आग की तरह फैली. भले ही सेलेब्स ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की लेकिन उन्हें 20 मार्च 2025 को फैमिली कोर्ट में देखा गया जहां उनका तलाक कंफर्म कर दिया गया. यूजी के वकील ने कंफर्म किया कि अब दोनों एक-दूसरे से तलाक ले चुके हैं. जैसे ही तलाक की खबर सामने आई तो दोनों के फैंस भी मायूस हो गए. हालांकि इस बीच धनश्री का नया गाना इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस गाने की थीम एक टॉक्सिक रिलेशनशिप पर आधारित है. फैंस अब इस गाने पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं फैंस ने क्या कुछ कहा?

धनश्री वर्मा का नया गाना हुआ रिलीज

कोरियोग्राफर-एक्ट्रेस धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया गाना रिलीज किया है. जिसे धनश्री ने शेयर किया है. इस गाने में धनश्री खुद नजर आई हैं. इसका टाइटल है ‘देखी जी देखा मैंने’. इस गाने में प्यार और धोखे की कहानी को दिखाया गया है. गाने के बोल भी उसी तरह के है. अब इस गाने के रिलीज होने पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ यूजर्स ने गाने को युजवेंद्र चहल से जोड़कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

क्या है गाने की कहानी?

इस गाने में दिखाया गया है कि धनश्री वर्मा का रील लाइफ पति इश्वाक सिंह दूसरी महिला के साथ उसे धोखा देता है. हद तो तब हो जाती है, जब वो अपनी बीवी पर शक करता है और उसके सामने उसे थप्पड़ भी मारता है. एक दिन जब धनश्री अपने पति को किसी दूसरी औरत के साथ रंगे-हाथों पकड़ लेती हैं तो वो घर छोड़ने लगती हैं. इस पर उसका पति उसे इमोशनल ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है, लेकिन अगले ही पल उसके साथ मारपीट करने लगता है. अब धनश्री से बर्दाश्त नहीं होता है और वो अपना मंगलसूत्र अपने पति को देकर चली जाती है. यानी शादी तोड़ देती है. लेकिन पति दुखी होने की बजाय उल्टा हंसने लगता है. जैसे कि वो यही चाहता था. इस गाने को ज्योति नूरान ने गाया है. रिलीज होते ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड-टॉलीवुड के 25 सेलेब्रिटीज़ पर एफआईआर, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा पर अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार का आरोप

यूजर्स ने टॉक्सिक रिलेशनशिप पर किया कमेंट

वहीं सोशल मीडिया यूजर्स धनश्री के इस गाने की कहानी उनकी पर्सनल लाइफ से कंपेयर कर रहे हैं. इसे टी-सीरिज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. वहीं रिलीज होते ही यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा ऐसा लग रहा है धनश्री इस गाने के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बता रही हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, चहल के बारे में कोई बात नहीं करेगा, लेकिन हर कोई धनश्री को ही दोषी ठहरा रहा है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा युजी भाई सपोर्ट बटन.

फाइनली जुदा हुईं राहें

लंबे विवाद के बाद बीते दिन धनश्री और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल फाइनली अलग हो गए हैं. 20 मार्च को दोनों के केस की फैमिली कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां उनके तलाक पर मुहर लग गई है. वहीं खबरें सामने आ रही है कि युजवेंद्र चहल धनश्री को एलिमनी के तौर पर 4.75 करोड़ की रकम देंगे. हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ITBP Raising Day: अमित शाह ने हिमवीरों को दी बधाई, बर्फीली चोटियों पर जवानों के शौर्य को किया सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…

8 minutes ago

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं की डेटशीट जल्द होगी जारी, जानें नया एग्जाम पैटर्न और टाइमिंग

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…

13 minutes ago

न्यूयॉर्क में लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय मूल की सरिता कोमातिरेड्डी, न्यूयॉर्क पोस्ट ने किया समर्थन

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…

26 minutes ago

ईरान पर फिर बरसेंगे ट्रंप के बम! तेहरान का पलटवार- समंदर में काट देंगे इंटरनेट केबल

US Iran war update: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के संकेत…

47 minutes ago

पीएम मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

1 hour ago