अब बेटी की पढ़ाई और शादी की टेंशन खत्म
LIC Kanyadan Policy: आज के दौर में हर माता-पिता को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर काफी चिंता होती है. सभी माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते रहते हैं. उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की काफी फिक्र होती है. और खासतौर पर बेटियों की. ऐसे में लोग बच्चों के लिए शुरुआत से इंवेस्टमेंट करने लगते हैं. इसके लिए लोग विश्वसनीय इंवेस्टमेंट इस्ट्रुमेंट में निवेश करना पसंद करते हैं. अगर आपकी भी बेटी है और आप उसके भविष्य को लेकर चिंतित हैं. तो LIC की यह स्कीम आपके लिए बड़े काम आएगी.
एलआईसी की इस पॉलिसी का नाम है कन्या दान पॉलिसी. जिसमें अगर आप हर महीने 1000 रुपये जमा करते हैं. और आप 25 साल के लिए इस पॉलिसी को लेते हैं. तो साल में 12000 रुपये के हिसाब से 25 साल में कुल 300,000 जमा कर लेंगे. इस पर आपको 6% से 7% का सालाना रिटर्न मिलेगा. जिससे आपका कुल फंड 12 लाख से लेकर 15 लाख रुपये तक हो जाएगा.
बता दें इस पॉलिसी के लिए पिता की उम्र 30 साल से ऊपर होनी जरूरी है. तो बेटी की उम्र कम से कम 1 साल. कन्यादन पॉलिसी में अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है. तो फिर बेटी को आर्थिक सहायता दी जाएगी. और पॉलिसी का बाकी का प्रीमियम भी माफ हो जाएगा. इस पॉलिसी में धारा 80C और 10(10D) के तहत टैक्स लाभ भी मिलता है. कोई भी LIC की कन्यादान पॉलिसी में निवेश करके अपनी बेटी के भविष्य के लिए एक सिक्योर फंड जमा कर सकता है. जो उसकी उच्च शिक्षा, शादी, और जरूरतों के लिए इस्तेमाल हो सकता है. पॉलिसी लेने के लिए LIC की नजदीकी शाखा में जाना होगा.
अगर आप 25 साल के लिए LIC की कन्यादान पॉलिसी में निवेश करते हैं और आपको सालाना 41,367 रुपये का निवेश करना होगा. इसका मतलब है कि हर महीने लगभग 3 हजार रुपये की प्रीमियम होगी. 25 साल के मैच्योरिटी के लिए आपको केवल 22 साल तक ही निवेश करना है. अब मैच्योरिटी के बाद आपको करीब 22.5 लाख रुपये का डबल बोनस मिलेगा.
LIC की कन्यादान पॉलिसी लेने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होता है. फॉर्म के अलावा आपको अपना आधार कार्ड. इनकम सर्टिफिकेट, आईडेंटिटी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट भी देना होगा. इस पॉलिसी को लेने के लिए आप चेक या कैश किसी भी तरीके से पैसे जमा कर सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…