Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बॉलीवुड-टॉलीवुड के 25 सेलेब्रिटीज़ पर एफआईआर, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा पर अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार का आरोप

अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का प्रमोशन करने के आरोप में प्रकाश राज, राणा दग्गुबाती और विजय देवरकोंडा समेत 25 सेलिब्रिटीज और इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. यह मामला तेलंगाना में दर्ज हुआ है.

Bollywood celebrities

अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के मामले में कई सेलिब्रिटीज के खिलाफ FIR दर्ज

तेलंगाना पुलिस ने सिनेमा और एंटरटेनमेंट जगत की 25 मशहूर हस्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें अभिनेता राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और मांचू लक्ष्मी शामिल हैं. इन पर आरोप है कि इन्होंने अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार किया, जिससे आम जनता को आर्थिक नुकसान हुआ.

शिकायत में कही गई ये बात

एफआईआर हैदराबाद के मियापुर पुलिस स्टेशन में एक व्यापारी फनींद्र शर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि ये सेलेब्रिटी सोशल मीडिया और विज्ञापनों के माध्यम से अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स को प्रमोट कर रहे थे, जिससे कई लोग इन ऐप्स के झांसे में आकर अपना पैसा गंवा बैठे.

कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया मामला

इन हस्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं, तेलंगाना स्टेट गेमिंग एक्ट और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन सेलेब्रिटीज का इन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स से सीधा कोई आर्थिक लेन-देन था या नहीं.फिलहाल, इस मामले पर इन अभिनेताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. पुलिस की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital