क्राइम

Nagpur Violence: कार, बाइक, क्रेन और मकान…जानें नागपुर हिंसा में कितने वाहनों में लगाई गई आग? अब सरकार देने जा रही इतना मुआवजा

Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में हाल ही में हुए सांप्रदायिक दंगे ने इलाके में गहरी छाप छोड़ दी है. अब भी वहां दंगे के निशान देखे जा सकते हैं. जगह-जगह जले हुए वाहन और तोड़फोड़ का शिकार हुई चीजें बिखरी हुई हैं. प्रशासन द्वारा कराए गए पंचनामा में खुलासा हुआ है कि इस हिंसा में 61 वाहनों को नुकसान पहुंचा है. इनमें 36 कारें, 22 बाइक, एक क्रेन और एक मकान शामिल हैं.

प्रशासन ने मुआवजे का किया ऐलान

जिला प्रशासन ने नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो वाहन पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उनके मालिकों को 50 हजार रुपये मुआवजा मिलेगा. वहीं, जिन वाहनों को कम नुकसान हुआ है, उनके लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे. हालांकि, जिन लोगों ने बीमा का लाभ लिया है, उन्हें यह मुआवजा नहीं दिया जाएगा.

48 घंटे में मिलेगा मुआवजा

महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने निर्देश दिया है कि दंगा पीड़ितों को 48 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए. साथ ही निर्दोष लोगों को रिहा करने का भी आदेश दिया गया है. आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने नागपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्रदर्शन के दौरान जलाई गई चादर कहां से आई. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और प्रशासन मिलकर मामले की सच्चाई सामने लाएंगे.

प्यारे खान ने स्पष्ट किया कि दंगा औरंगजेब की वजह से नहीं, बल्कि चादर जलाने की घटना के कारण भड़का. उन्होंने सभी से मिलकर शांति बनाए रखने की अपील की. दंगे में जिन लोगों की संपत्तियों को नुकसान हुआ है, उनके नुकसान का पंचनामा किया जा रहा है. प्रशासनिक अधिकारी घर-घर जाकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Nagpur Violence: हंसापुरी इलाके से शुरू हुई थी हिंसा, CCTV फुटेज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, मस्जिद में…

प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पंचनामा प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का आदेश दिया था, जिसके बाद जिलाधिकारी ने इस पर काम शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी उनके घरों में पहुंचकर नुकसान का लेखा-जोखा तैयार कर रहे हैं ताकि मुआवजा जल्द दिया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया! न्यूजीलैंड के सामने भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर, 113 रन पर सिमटी टीम

IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड-ए के तेज गेंदबाजों ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए…

11 minutes ago

Karwa Chauth Kab Hai: 28 या 29 अक्टूबर, कब मनेगी करवा चौथ? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 28 अक्टूबर को रखा…

26 minutes ago

ITBP Raising Day: अमित शाह ने हिमवीरों को दी बधाई, बर्फीली चोटियों पर जवानों के शौर्य को किया सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…

56 minutes ago

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं की डेटशीट जल्द होगी जारी, जानें नया एग्जाम पैटर्न और टाइमिंग

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…

1 hour ago

न्यूयॉर्क में लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय मूल की सरिता कोमातिरेड्डी, न्यूयॉर्क पोस्ट ने किया समर्थन

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…

1 hour ago