बालिवुड के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र पाजी अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका निधन आज सोमवार (24 नवंबर) को मुबंई में जुहू स्थित उनके घर में हुआ. जिसके बाद से उनके फैंस के बीच शोक की लहर उमड़ पड़ी है. फैंस ने धर्मेंद्र को बहुत प्यार दिया है, उनके हर एक किरदार से वो आत्मीयता की भावनएं रखते हैं. चाहे उनकी आइकॉनिक फिल्म शोले में वीरू का रोल हो या हकीकत मूवी में फौजी का रोल, सबको जनता ने खूब सराहा है.
पहली फिल्म में मिला महज ₹51
धर्मेंद्र देओल की पहली फिल्म साल 1960 में आई थी. इस मूवी का नाम ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे.’ इस फिल्म में धर्मेंद्र, बलराज साहनी, कुमकुम और ऊषा किरण के साथ नजर आए थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि धरम पाजी को इसके लिए महज 51 रुपये की फीस मिली थी. उन्होंने अपने फिस से जुड़ी बात ‘डांस दीवाने’ नाम के रियलिटी शो पर किया था. इसके अलावा पत्रकार प्रभु चावला के साथ बातचीत में भी वो अपनी पहली फिल्म की फीस का जिक्र कर चुके हैं. हालांकि धर्मेंद्र ने कहा था कि उन 51 रुपयों को मैं अपने लिए लकी मानता हूं.
आखिरी बार इस फिल्म में दिखेंगे
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis).वैसे तो यह मूवी 25 दिसंबर को रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले ही धरम पाजी का दुनिया से जाना निश्चित रूप से दुखद है. निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा की “पिता बेटों का पालन-पोषण करते हैं. महापुरुष राष्ट्र का निर्माण करते हैं. धर्मेंद्र जी, एक 21 वर्षीय अमर सैनिक के पिता के रूप में एक भावनात्मक शक्ति हैं, एक कालातीत किंवदंती हमें दूसरे की कहानी सुनाती है. 25 दिसंबर 2025 को दुनिया भर में.”
View this post on Instagram
धर्मेंद्र पाजी ने इस फिल्म में अगस्त्य नंदा, जो सेकेंड लेफ्टिनेंटअरुण खेत्रपाल की भूमिका में है, के पिता ब्रिगेडियर एम.एल. खेत्रपाल की भूमिका निभाई है. एक्टर इस फिल्म में आखिरी बार बड़े पर्दे पर अपने जलवे बिखेरेंगे, जिसके लिए उनके फैंस के बीच बड़ा उत्साह है.
ये भी पढ़ें: सिनेमा का एक युग समाप्त: धर्मेंद्र पाजी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




