डिजिटल दुनिया जहां हमारी जिंदगी आसान बना रही है, वहीं इसका गलत इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है. खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए फेक तस्वीरें और वीडियो बनाना अब आसान हो गया है. हाल ही में यह मामला फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ सामने आया है. फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर फर्जी विजुअल्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे भ्रामक करार दिया.
आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में साफ कहा कि कुछ लोग फिल्म के ऑफिशियल प्रमोशनल मैटेरियल के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं. उन्होंने लिखा,
“एआई की मदद से इन कंटेंट्स को बदलकर गलत संदेश फैलाने की कोशिश की जा रही है. हम दर्शकों से अनुरोध करते हैं कि वे केवल आधिकारिक सोर्स पर भरोसा करें.”
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अभिनेता रणवीर सिंह की एक तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है. इस फोटो में उनके किरदार ‘हमजा’ (जसकीरत) को पगड़ी पहने हुए सिगरेट पीते (स्मोकिंग करते) दिखाया गया है. जैसे ही यह फोटो सामने आई, लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं और मर्यादा से जोड़कर देखना शुरू कर दिया और फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया.
इस मामले पर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने कहा,
“यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसका मकसद लोगों को भड़काना और भ्रम फैलाना है. ऐसे कंटेंट न सिर्फ फिल्म की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में भी नकारात्मक माहौल बनाते हैं.”
‘धुरंधर 2’ और फिल्म के अन्य हिस्सों से जुड़े फर्जी कंटेंट के बारे में आदित्य धर ने चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि फिल्म के हर किरदार और सीन को बड़ी जिम्मेदारी के साथ पेश किया गया है. जो लोग फर्जी तस्वीरें फैला रहे हैं, वे सच्चाई से दूर हैं. उन्होंने दर्शकों से अपील किया की वे केवल ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदिग्ध कंटेंट से सतर्क रहें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…