जानिए कैसा रहा 7 दिनों का सफर?
फिल्म की कमाई के आंकड़े (dhurandhar 2 collection worldwide) किसी चमत्कार से कम नहीं हैं. दरअसल 19 मार्च को 102.55 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग के बाद फिल्म ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. पहले वीकेंड पर शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमशः 113 करोड़ और 114.85 करोड़ बटोरकर बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया. वर्किंग डेज शुरू होते ही जहां बड़ी फिल्में दम तोड़ देती हैं,
वहीं ‘धुरंधर 2’ ने सोमवार को 65 करोड़ और मंगलवार को 56.60 करोड़ का कलेक्शन कर अपनी मजबूती साबित की. सातवें दिन की कमाई को मिलाकर भारत में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 619.48 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है, जो अपने आप में एक मिसाल है.
शाहरुख की ‘पठान’ का रिकॉर्ड ध्वस्त
‘धुरंधर 2’ ने जिस बेरहमी से पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ा है, उसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ के 917 करोड़ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को महज सात दिनों में पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, सनी देओल की ‘गदर 2’ और शाहरुख खान की ‘पठान’ जैसी फिल्मों के घरेलू रिकॉर्ड भी अब धुरंधर की आंधी में उड़ चुके हैं.
बताते चलें बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का जादुई आंकड़ा (Dhurandhar 2 box office collection) पार करते ही इसने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ (601 करोड़) को भी पछाड़ दिया है. अब इस फिल्म की सीधी टक्कर श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ (627 करोड़) से है, जिसे यह गुरुवार को पार कर सकती है.
1000 करोड़ का आंकड़ा किया पार
फिल्म की सफलता केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी ‘धुरंधर 2’ का डंका बज रहा है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 941 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. यानी अब 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री मारना महज चंद घंटों की बात रह गई है.
आदित्य धर का विजन और रणवीर सिंह का दमदार अभिनय दर्शकों को इस कदर खींच रहा है कि सिनेमाघरों के बाहर अभी भी ‘हाउसफुल’ के बोर्ड नजर आ रहे हैं. अगर यही रफ्तार जारी रही, तो यह फिल्म जल्द ही ‘दंगल’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों के ग्लोबल रिकॉर्ड्स को भी चुनौती देती नजर आएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
