मनोरंजन

सिनेमाघरों में एक बार फिर ‘धुरंधर’! कहानी होगी बिल्कुल अलग, जानिए क्या है आदित्य धर का मास्टर प्लान

Dhurandhar movie BTS: 5 दिसंबर 2025 को आई एक फिल्म ने सभी के दिलों में एक खास जगह बनाई. चाहे वह दमदार एक्टिंग के बल पर हो, अच्छी स्टोरी राइटिंग हो या फिर बेहतरीन निर्देशन, इन सबके मेल से एक धुआंधार फिल्म तैयार हुई, जिसने न सिर्फ भारतीय सिनेमा में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी सुर्खियां बटोरीं. हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनीं ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) की.

3000 करोड़ रुपये (Dhurandhar box office collection) से अधिक की कमाई करने वाली धुरंधर फ्रेंचाइजी ने न केवल भारतीय सिनेमा में इतिहास रचा है, बल्कि अपने फैंस का दिल भी जीता है. इसी लिए एक बार फिर आदित्य धर ने धुरंधर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर आदित्य धर अब धुरंधर फिल्म की ‘बिहाइंड-द-सीन्स’ (BTS) को सिनेमाघरों में दिखाने की प्लानिंग कर रहे हैं.

इस दिन होगी धुरंधर BTS रिलीज (Dhurandhar movie BTS release)

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्मों के बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो छोटे-छोटे क्लिप्स में यूट्यूब या सोशल मीडिया पर आते हैं. लेकिन ‘धुरंधर’ के साथ ऐसा नहीं होगा. फिल्म के मेकर्स ने शूटिंग के दौरान रिकॉर्ड हुए कई फुटेज और कलाकारों के इंटरव्यू को मिलाकर एक अलग फिल्म बनाई है. इसमें दिखाया जाएगा कि ‘धुरंधर’ को कैसे तैयार किया गया. यह खास फिल्म 2026 के अंत में थिएटर में रिलीज करने की योजना है, और बाद में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दिखाया जाएगा.

सितारों ने अब तक नहीं दिया कोई बड़ा इंटरव्यू

फिल्म हिट होने के बाद भी मुख्य किरदार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं. इसके पीछे एक खास प्लान है. असल में, इन दोनों कलाकारों के साथ डायरेक्टर आदित्य धर ने भी अभी तक फिल्म पर कोई बड़ा इंटरव्यू नहीं दिया है. वे चाहते हैं कि उनका पहला रिएक्शन और शूटिंग के अनुभव सीधे थिएटर में रिलीज होने वाली बीटीएस फिल्म में ही दिखाए जाएं.

धुरंधर के असली हीरो का होगा सम्मान

आदित्य धर इन दिनों सोशल मीडिया पर उन लोगों की तारीफ कर रहे हैं जो कैमरे के पीछे काम करते हैं. उन्होंने फिल्म के सिनेमैटोग्राफर, एक्शन टीम, कोरियोग्राफर, म्यूजिक बनाने वालों और सेट डिजाइन करने वालों का खास तौर पर धन्यवाद किया है. आदित्य ने कुछ तस्वीरें जरूर शेयर की हैं, लेकिन कोई भी वीडियो अभी नहीं साझा कि गई हैं. उनका कहना है कि फिल्म की कामयाबी में इन लोगों की बड़ी भूमिका है, इसलिए उनकी मेहनत को बड़े पर्दे पर दिखाना ज्यादा जरूरी है.


ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी का जादू फिर चला: ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म


सिनेमा में शुरू हुआ नया ट्रेंड

डायरेक्टर आदित्य धर का माना है कि BTS रिलीज होने से दर्शकों को फिल्म बनने की प्रक्रिया को करीब से समझने का मौका मिलेगा और मेकर्स को भी नया फायदा हो सकता है. इस फिल्म के जरिए आदित्य धर मेकिंग की बारीकियां और कलाकारों के अनसुने इंटरव्यू बड़े पर्दे पर दिखाना चाहते हैं. यह ‘धुरंधर’ के फैंस के लिए खास तोहफा होगा और इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड शुरू कर सकता है. हालांकि, अभी लोग इसकी आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

2 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

31 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago