Indian Ship Seized: पश्चिम एशिया में होर्मुज की खाड़ी (Strait of Hormuz) में एक बार फिर तनाव चरम पर है. बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को ईरानी सेना (IRGC) ने बड़ी हिमाकत करते हुए भारत आ रहे एक मालवाहक जहाज समेत दो जहाजों को घेर लिया. इसके अलावा, तीन अन्य जहाजों पर गोलीबारी की भी खबर है, जिससे इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में सनसनी फैल गई है.
भारत आ रहे ‘एपोमिनोन्डास’ को रोका
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने जानकारी दी है कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे दो जहाजों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों के उल्लंघन के आरोप में जब्त किया है. इनमें से एक जहाज ‘एपोमिनोन्डास’ (Epaminondas) है, जो लाइबेरिया के झंडे के साथ भारत के गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट आ रहा था. दूसरा जहाज ‘एमएससी फ्रांसेस्का’ (MSC Francesca) है, जो पनामा का है और श्रीलंका के हंबनटोटा जा रहा था. ईरान का आरोप है कि इन जहाजों ने नेविगेशन सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की और बिना अनुमति के संवेदनशील क्षेत्र में प्रवेश किया.
ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा एजेंसी (UKMTO) के अनुसार, जहाजों को बंधक बनाने से पहले ईरानी गनबोट्स ने तीन जहाजों पर गोलीबारी की. बताया जा रहा है कि एक मालवाहक जहाज के ‘ब्रिज’ (कंट्रोल रूम) को इस फायरिंग में काफी नुकसान पहुंचा है. गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी भी चालक दल के सदस्य के घायल होने की खबर नहीं है. ईरान ने इस कार्रवाई को ‘चेतावनी को नजरअंदाज करने’ का नतीजा बताया है.
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा संघर्षविराम (Ceasefire) की अवधि बढ़ाने के कुछ ही घंटों बाद ईरान की इस कार्रवाई ने कूटनीतिक कोशिशों को बड़ा झटका दिया है. जानकारों का मानना है कि ईरान इस समुद्री मार्ग पर अपना नियंत्रण दिखाकर पश्चिमी देशों पर दबाव बनाना चाहता है.
भारत के लिए यह खबर बेहद चिंताजनक है क्योंकि उसका बड़ा ऊर्जा आयात और व्यापार इसी रास्ते से होता है. भारतीय नौसेना पहले से ही ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत इस क्षेत्र में अपने युद्धपोतों को तैनात किए हुए है. हाल ही में कई भारतीय जहाजों को ईरानी गनबोट्स के कारण अपना रास्ता बदलना पड़ा था. सरकार अब बंधक बनाए गए जहाज पर मौजूद भारतीय क्रू और कार्गो की सुरक्षा को लेकर ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…