मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, रणवीर सिंह के नाम हुआ नया रिकॉर्ड, ‘पुष्पा 2’ को भी छोड़ा पीछे

Dhurandhar Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों अगर किसी फिल्म का सबसे ज्यादा शोर है, तो वो है रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’. रिलीज के दूसरे वीकेंड में फिल्म ने ऐसा धमाका किया है कि सब हैरान रह गए हैं. शनिवार को देशभर के थिएटर्स के बाहर जो नजारा दिखा, उसने साफ कर दिया कि ‘धुरंधर’ अब सिर्फ एक हिट फिल्म नहीं, बल्कि एक बॉक्स ऑफिस फिनॉमेनन बन चुकी है.

शनिवार को टिकट मिलना हुआ मुश्किल

शनिवार की सुबह से ही हालात ऐसे थे कि कई शहरों में दर्शकों को टिकट पाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े सर्किट्स में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 85 से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई.

कई मल्टीप्लेक्स में तो सुबह के शो लगभग हाउसफुल शुरू हुए और दोपहर तक स्थिति यह हो गई कि थिएटर मालिकों को देर रात और रविवार के शो जोड़ने पड़े. धुरंधर को इतनी सफलता मिलने के बाद अब इसने अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 को भी पीछे छोड़ दिया है.

‘धुरंधर’ ने दूसरे वीकेंड की शुरुआत पहले वीकेंड से भी ज्यादा दमदार की. शुक्रवार को फिल्म ने 34 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई करते हुए कुल कलेक्शन 250 करोड़ के पार पहुंचा दिया था. इसी से अंदाजा लग गया था कि शनिवार को कुछ बड़ा होने वाला है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें- धुरंधर की सफलता के बीच अर्जुन रामपाल ने अपनी सगाई को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा

कास्ट और परफॉर्मेंस की तारीफ

रणवीर सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो क्यों इस दौर के सबसे भरोसेमंद सितारों में गिने जाते हैं. उनके किरदार की एनर्जी, इंटेंसिटी और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को सीट से बांधे रखती है. फिल्म में उनके साथ मजबूत सहायक कलाकारों की टीम है, जिन्होंने कहानी को और असरदार बना दिया है.

आगे क्या रहेगा रुझान?

जिस तरह का क्रेज दूसरे हफ्ते में देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि ‘धुरंधर’ की रफ्तार अभी थमने वाली नहीं है. आने वाले दिनों में फिल्म और भी नए रिकॉर्ड बना सकती है. कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ ने यह साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट और स्टार पावर साथ आ जाए, तो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास लिखा जा सकता है.

Radha Priya

Recent Posts

जोजरी नदी प्रदूषण मामला; सुप्रीम कोर्ट का राजस्थान सरकार को ZLD प्लांट के लिए आर्थिक सहायता नीति बनाने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी नदी प्रदूषण मामले में राजस्थान सरकार को ZLD प्लांट लगाने वाले…

13 seconds ago

‘सरकार आने दो देख लेंगे…’  शिवपाल यादव को डरा रही सपा कार्यकर्ताओं की जुबान, खींच डाली रेड लाइन

Shivpal Yadav: शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं पर अनुशासन का डंडा चलाते हुए कहा कि अगर…

27 minutes ago

West Bengal Encounter: भांजी से रेप और हत्या का मुख्य आरोपी ढेर, सरकार आने के बाद चौथा मामला

West Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल के रायगंज में 12 साल की भांजी से रेप और मर्डर…

38 minutes ago

अहमदाबाद को मिलने जा रही बड़ी सौगात! अमित शाह आज करेंगे इन 5 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन, बदल जाएगा शहर का नक्शा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में कई उद्घाटन…

1 hour ago

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, बताया कौन हैं समाज के सच्चे ‘सत्पुरुष’

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत…

2 hours ago