मनोरंजन

दिशा पटानी को मिला नया हमसफर? नूपुर सेनन की शादी में पंजाबी सिंगर तलविंदर का हाथ थामे आईं नजर

Disha Patani Dating Talwinder: बॉलीवुड की गलियारों में अफेयर और डेटिंग की खबरें तो आम हैं, लेकिन जब बात दिशा पटानी की हो, तो सस्पेंस थोड़ा बढ़ ही जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ही चर्चा है, क्या दिशा पटानी को उनका नया प्यार मिल गया है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि हाल ही में दिशा को पंजाबी गायक तलविंदर के साथ काफी क्लोज देखा गया है.

दरअसल, यह सारा मामला शुरू हुआ कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी के दौरान. इस शादी में दिशा ने शिरकत की थी, लेकिन सबकी नजरें तब ठहर गईं जब उन्हें तलविंदर का हाथ थामे देखा गया.

वायरल वीडियो ने मचाई खलबली

इंटरनेट पर एक वीडियो जंगल की आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो में दिशा और तलविंदर एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं. वे मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार से बात कर रहे थे, लेकिन कैमरे की नजर उनके हाथों पर जा टिकी. इतना ही नहीं, जब ये दोनों उदयपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए निकल रहे थे, तब भी इन्हें साथ देखा गया.

दिलचस्प बात यह थी कि तलविंदर ने मास्क पहनकर अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन फैंस की पारखी नजरों से बचना इतना आसान कहां!

गोवा की मिस्ट्री मैन वाली गुत्थी सुलझी?

कुछ दिन पहले दिशा की एक और फोटो चर्चा में थी, जब वे गोवा में अरशद वारसी के साथ एक कार में बैठी थीं. उस फोटो में एक अनजान शख्स दिशा के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहा था. तब फैंस काफी कन्फ्यूज थे कि आखिर यह मिस्ट्री मैन है कौन? अब जब तलविंदर के साथ उनकी नजदीकियां सामने आई हैं, तो नेटीजन्स का मानना है कि गोवा वाली फोटो में वो शख्स कोई और नहीं बल्कि तलविंदर ही थे.

ये भी पढ़ें- कहां खोया ‘जाने तू… या जाने ना’ वाला चॉकलेटी बॉय? कभी था नेशनल क्रश, फिर छूटा फिल्मों से नाता

टाइगर श्रॉफ के बाद क्या अब तलविंदर?

एक वक्त था जब दिशा और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे फिट और हिट जोड़ी माना जाता था. हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया और न ही कभी अपने ब्रेकअप पर खुलकर बोले. रिपोर्ट्स की मानें तो 2022 में दोनों की राहें जुदा हो गई थीं. उसके बाद से ही दिशा का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया, लेकिन तलविंदर के साथ उनकी ये ‘हैंड होल्डिंग’ वाली केमिस्ट्री कुछ और ही इशारा कर रही है.

काम की बात

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो दिशा पटानी आखिरी बार 2025 की तमिल फिल्म ‘कंगुवा’ में नजर आई थीं, जिसे शिवा ने डायरेक्ट किया था. फिल्मों से ज्यादा फिलहाल दिशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइंस बटोर रही हैं. हालांकि, अभी तक न तो दिशा ने और न ही तलविंदर ने इस रिश्ते पर कोई मुहर लगाई है, लेकिन कहते हैं ना कि ‘इश्क और मुश्क’ छिपाए नहीं छिपते!

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

15 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

15 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

51 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago