मनोरंजन

‘डॉन’ के निर्देशक Chandra Barot का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, सिनेमा को कहा अलविदा

Chandra Barot Death: हिंदी सिनेमा को ‘डॉन’ जैसी आइकॉनिक फिल्म देने वाले वेटरन फिल्ममेकर चंद्र बरोट का 86 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया.

वो मुंबई के बांद्रा इलाके के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां लंबी बीमारी से जूझते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी पत्नी दीपा बरोट ने इस दुखद खबर की पुष्टि की.

लंबे समय से बीमार चल रहे थे चंद्र बरोट

दीपा बरोट ने बताया कि चंद्र बरोट पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित थे. पिछले सात सालों से उनका इलाज चल रहा था. बीमारी के बावजूद वो फिल्मी दुनिया से जुड़े रहे, लेकिन सेहत लगातार बिगड़ती चली गई.

‘डॉन’ के जरिए बनाई पहचान

चंद्र बरोट ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत 1978 में आई फिल्म ‘डॉन’ से की थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाया था और यह अपने समय की सुपरहिट फिल्मों में शामिल रही. दिलचस्प बात ये है कि ‘डॉन’ एक ऐसी फिल्म थी जिसे दोस्ती, जुनून और भरोसे ने बनाया था.

दरअसल, फिल्म निर्माता नरीमन ईरानी की फिल्म ‘जिंदगी जिंदगी’ फ्लॉप हो गई थी, जिससे वो आर्थिक तंगी में आ गए थे. उनके मदद के लिए चंद्र बरोट ने यह फिल्म बनाई और सलीम-जावेद जैसे दिग्गज लेखकों को स्क्रिप्ट के लिए जोड़ा. इसका नतीजा हम सबने देखा और ‘डॉन’ एक ब्लॉकबस्टर बनी.

कई फिल्में नहीं हो सकी रिलीज

‘डॉन’ के बाद कई सारी बंगाली फिल्मों में बरोट ने अपना हाथ आजमाया. उन्होंने साल 1989 की ‘आश्रित’ और साल 1191 में आई फिल्म ‘प्यार भरा दिल’ को निर्देशित किया. इन फिल्मों के अलावा चंद्र बरोट की कई और फिल्में थी जो रिलीज नहीं हो सकीं, इनमें ‘बॉस’ और ‘नील को पकड़ना…इंपॉसिबल’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- क्या ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए Shahrukh Khan? इलाज के लिए रवाना हुए अमेरिका

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

21 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

39 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

56 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago