देश

21 जुलाई से Parliament का Monsoon Session, संसदीय कार्यमंत्री का बयान, कहा- सरकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा को तैयार

संसद (Parliament) का मानसून सत्र (Monsoon Session) 21 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. मानसून सत्र प्रारंभ होने से पहले रविवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) बुलाई गई थी. सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी.

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को तैयार- नड्डा

जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि संसद (Parliament) की कार्यवाही अच्छे से चले, इसके लिए पक्ष और विपक्ष को मिलकर काम करना होगा. राजनीतिक दल अलग-अलग विचारधाराओं के हो सकते हैं, मगर सदन का अच्छी तरह चलना सभी की जिम्मेदारी है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा को तैयार है.

किरेन रिजिजू ने क्या कहा?

किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए बताया “संसद सत्र शुरू होने से पहले सभी दलों के फ्लोर नेताओं की एक बैठक हुई. इस सत्र में कुल 51 राजनीतिक दल और निर्दलीय सांसद भाग लेंगे. इन 51 दलों के 54 सदस्य आज बैठक शामिल हुए. 40 लोगों ने अपनी पार्टियों की ओर से अपनी राय रखी. बहुत सकारात्मक बैठक हुई. सभी राजनीतिक नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी की स्थिति बताई और इस सत्र में लाने वाले मुद्दे उठाए. हमने सरकार की ओर से सभी प्वाइंट लिखे हैं. हमने कहा है कि सदन अच्छे से चले, इसके लिए पक्ष और विपक्ष को मिलकर अच्छे से काम करना होगा. राजनीतिक दल अलग-अलग विचारधाराओं के हो सकते हैं, मगर सदन का अच्छी तरह चलना सभी की जिम्मेदारी है. यह सरकार के साथ विपक्ष की भी जिम्मेदारी है.”

छोटे दल पर भी ध्यान

उन्होंने आगे बताया कि छोटे-छोटे दल है, विशेषकर जिस पार्टी के एक या दो सदस्य होते है, उनको सदन में बोलने का कम समय मिलता है, क्योंकि संख्या के हिसाब से संसद का सिस्टम चलता है. इसको हमने संज्ञान में लिया है. छोटी पार्टियों के नेता को बोलने का पर्याप्त समय कैसे दें, इसको सुनिश्चित करने पर भी हमने सहमति जताई है.

खुले दिल से चर्चा करने के लिए तैयार- रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कई अहम मुद्दे है, जिस पर सभी दलों ने अपने विचार रखे हैं कि इस पर संसद (Parliament) में चर्चा होनी चाहिए. हम तो खुले दिल से इन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है. हम नियम और परंपरा के तहत चलते है और इन चीजों को बहुत अहमियत देते हैं.

इसे भी पढ़े- UP News: आगरा में धर्मांतरण गैंग का भंडाफोड़, लश्कर-ए-तैयबा के फंडिंग से चल रहा था नेटवर्क

किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद विभिन्न दलों के साथ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों की बैठकें बहुत अच्छी और प्रभावी रहीं और उन सभी अच्छे अनुभवों को राष्ट्र के सामने शेयर किया जाना चाहिए. हमें इसका स्वागत करना चाहिए.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूस एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

29 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

1 hour ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 hours ago