मनोरंजन

दोस्ती के फसाने में हमेशा याद आएगा, “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे”: अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर बोले गौतम अदाणी

अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि हम धर्मेंद्र जी को इस दुनिया में मिस करेंगे, लेकिन स्क्रीन पर उनकी चमक हमेशा कायम रहेगी.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में गौतम अदाणी ने कहा कि भारतीय सिनेमा की रोशनी आज मंद पड़ गई है. हम इस दुनिया में धर्मेंद्र जी को मिस करेंगे, लेकिन स्क्रीन पर उनकी चमक हमेशा कायम रहेगी.

उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे कहा, “जब भी दोस्ती के फसाने कहे जाएंगे, ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ जरूर याद आएगा. धरम पाजी, आपको विनम्र श्रद्धांजलि.”

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली. लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत थी और उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था. उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में नियमित जांच और उपचार के लिए भर्ती कराया गया था.

अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज के बाद उनकी हालत में हल्का सुधार हुआ और उन्हें घर ले जाया गया, ताकि परिवार के बीच उनका इलाज किया जा सके. धर्मेंद्र के घर पर उनकी देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, लेकिन उनका स्वास्थ्य लगातार कमजोर होता गया.

बॉलीवुड पर छाया मातम

धर्मेंद्र को सांस लेने में कठिनाई के अलावा कई अन्य उम्र संबंधी समस्याएं भी थीं. अस्पताल और घर में लगातार उपचार और निगरानी के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी रही. उनके परिवार के सदस्य लगातार उनकी देखभाल में जुटे रहे. धर्मेंद्र के घर पर एम्बुलेंस और डॉक्टरों की व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद उपलब्ध हो सके. उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग भी उनके स्वास्थ्य के बारे में लगातार अपडेट लेते रहे. सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा जैसी कई हस्तियों ने अस्पताल और घर पर जाकर धर्मेंद्र से हालचाल लिया था. उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई.

ये भी पढ़ें: बातों-बातों में सच बोल गए मल्लिकार्जुन खड़गे! वो नहीं तो कौन है कांग्रेस का हाईकमान?

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

3 minutes ago

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

6 minutes ago

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

15 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

23 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

25 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

27 minutes ago