दुनिया

ऑस्ट्रेलियाई सीनेट के सदस्य के लायक नहीं है, बुर्का पहन सदन में दाखिल हुईं सांसद, संसद में मचा बवाल

ऑस्ट्रेलिया की कट्टर दक्षिणपंथी सीनेटर पॉलीन हैनसन ने सोमवार को ऊपरी सदन में हंगामा खड़ा कर दिया, जब वह बुर्का पहन कर संसद में घुसीं. यहां उन्होंने जो किया उसे लेकर हंगामा मचा हुआ है. सांसद ने सार्वजनिक स्थलों में पूरा चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर बैन लगाने की मांग की है. हैनसन चैंबर तब आईं जब उन्हें बुर्के और पूरे चेहरे को ढकने वाले दूसरे नकाबों पर बैन लगाने वाले बिल को पेश करने की इजाजत नहीं मिली.

जब हैनसन काला बुर्का पहनकर अंदर आईं तो सीनेट में बैठे लोग गुस्से में आ गए और फिर उन्हें बुर्का हटाने को कहा जाने लगा. उन्होंने जब मना किया तो संसद की कार्यवाही रोक दी गई. न्यू साउथ वेल्स की सीनेटर मेहरीन फारूकी ने कहा, “यह एक नस्लवादी सीनेटर हैं, जो खुलेआम नस्लवाद दिखा रही हैं.” पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की निर्दलीय संसद फातिमा पायमन ने भी इस हरकत की निंदा करते हुए इसे “शर्मनाक” बताया.

ऑस्ट्रेलियाई सीनेट के सदस्य के लायक नहीं है

सरकार की सीनेट लीडर पेनी वोंग और विपक्ष की डिप्टी सीनेट लीडर ऐनी रस्टन, दोनों ने हैनसन की आलोचना की. वोंग ने कहा कि यह कदम “ऑस्ट्रेलियाई सीनेट के सदस्य के लायक नहीं है,” और उन्होंने हैनसन को कपड़ा हटाने से मना करने पर सस्पेंड करने का प्रस्ताव रखा.

हैनसन के जाने से मना करने पर, सेशन सस्पेंड कर दिया गया. क्वींसलैंड की प्रतिनिधि हैनसन 1990 के दशक में अपने मजबूत एंटी-इमिग्रेशन विचारों और शरण चाहने वालों के विरोध के साथ मशहूर हुईं. उन्होंने सांसद रहने के दौरान बार-बार इस्लामी पहनावे के खिलाफ कैंपेन चलाया है और इससे पहले 2017 में नेशनल बैन की मांग करते हुए पार्लियामेंट में बुर्का पहना था.

उनकी ‘वन नेशन पार्टी’ के पास सीनेट में चार सीटें हैं; मई के आम चुनाव में दक्षिणपंथी, एंटी-इमिग्रेशन नीतियों को लेकर बढ़ते समर्थन के बीच उन्होंने दो सीटें हासिल की थीं. बाद में फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक बयान में, हैनसन ने कहा कि उन्होंने सीनेट द्वारा उनके बिल पर विचार करने से मना करने के विरोध में यह कपड़ा पहना था. उन्होंने लिखा कि अगर वे नहीं चाहते कि मैं इसे पहनूं—तो बुर्के पर बैन लगा दें.


ये भी पढ़ें: अब नहीं बना पाएंगे रील! 16 से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट पर लगा सबसे बड़ा बैन


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

30 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

47 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

47 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

55 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago