देश

सज-धज कर तैयार अयोध्या, कल 12 बजे पूरा देश होगा राम मय, पीएम मोदी बोले- ‘भारत की आत्मा राम के तेज और गौरव का आधार’

कल यानी 25 नवंबर को एक बार फिर पूरा देश राम मय होने जा रहा है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) देश के सामाजिक-सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण अवसर को चिह्नित करने के लिए 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का दौरा करेंगे. अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे. यह ध्वजारोहण मंदिर निर्माण के पूरा होने का प्रतीक होगा और सांस्कृतिक उत्सव तथा राष्ट्रीय एकता के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.

कल का प्रोग्रम शेड्यूल

सुबह लगभग 10 बजे, प्रधानमंत्री सप्तमंदिर जाएंगे जहां महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी से संबंधित मंदिर हैं. इसके बाद वे शेषावतार मंदिर के दर्शन करेंगे. उसके बाद लगभग 11 बजे, प्रधानमंत्री माता अन्नपूर्णा मंदिर जाएंगे. इसके बाद, वे राम दरबार गर्भगृह में दर्शन और पूजा करेंगे, जिसके बाद रामलला गर्भगृह के दर्शन होंगे.

दोपहर करीब 12 बजे, प्रधानमंत्री अयोध्या में पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे, जो मंदिर निर्माण के पूरा होने और सांस्कृतिक उत्सव एवं राष्ट्रीय एकता के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक होगा. इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे.

ध्वज श्री राम के तेज और शौर्य का प्रतीक है

पीएम मोदी (PM Modi) ने X पर पोस्ट कर बताया कि प्रभु श्री राम भारतवर्ष की आत्मा, उसकी चेतना और उसके गौरव का आधार हैं.

पीएम मोदी ने कहा,


प्रभु श्री राम भारतवर्ष की आत्मा, उसकी चेतना और उसके गौरव का आधार हैं. मेरे लिए यह परम सौभाग्य की बात है कि कल 25 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे अयोध्या के दिव्य-भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन का अवसर प्राप्त होगा. इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे श्री राम लला के पवित्र मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज के विधिवत आरोहण के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनूंगा. यह ध्वज भगवान श्री राम के तेज, शौर्य और उनके आदर्शों के साथ-साथ हमारी आस्था, अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के आगमन से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों का लिया जायजा

तीन फेज में हुआ मंदिरा का निर्माण

राम मंदिर ट्रस्ट ने तीन फेज में मंदिर के निर्माण कार्य को पूरा कराने का निर्णय लिया है. पहले फेज का निर्माण दिसंबर 2023, दूसरे फेज का दिसंबर 2024 और तीसरे फेज का दिसंबर 2025 तक पूरा कराया जाना था. हालांकि, पहले फेज के निर्माण कार्य को पूरा कराने के बाद काम की गति को बढ़ाया गया. परकोटे और मंदिर के शिखर के निर्माण के बाद काम को अब पूर्ण घोषित किया जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी 25 नवंबर 2025 को ध्वजारोहण कर राम मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने एक प्रकार से आधिकारिक ऐलान करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago