मनोरंजन

Dunki Box Office Collection Day 2: शाहरुख की ‘डंकी’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका, क्या पठान और जवान पर पड़ेगी भारी?

Dunki Box Office Collection Day 2: शाहरुख खान की तीसरी फिल्म ‘डंकी’ आखिरकार 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ गई है. फिल्म, जो क्रिसमस 2023 वीकेंड में प्रभास की सालार के साथ जोरदार टक्कर के लिए तैयार है, जो आज 22 दिसंबर रिलीज हुई है. डंकी में तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

बात करें पहले दिन की तो फिल्म ने 35.23 करोड़ रुपए से ओपनिंग ली. चलिए यहां जानते हैं ‘डंकी’ ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग की है. हालांकि वीकडेज होने की वजह से फिल्म को सिनेमाघरों में बहुत ज्यादा फुटफॉल नहीं मिला. वहीं अब ‘डंकी’ की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा क्लैश

इस साल के सबसे बड़े क्लैश यानी शाहरुख खान की ‘डंकी’ के साथ प्रभास की ‘सालार’ का क्लैश आज (22 दिसंबर) होने वाला है. जाहिर तौर पर आज के बाद ही समझ आएगा कि ‘डंकी’ कहां टिकती है, क्योंकि ‘सालार’ की एडवांस बुकिंग बहुत तगड़ी है.

जानें कलेक्शन

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘डंकी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि ये शुरुआती कमाई के आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है. फिल्म की कमाई का पहले दिन का ये आंकड़ा शाहरुख खान की पिछली फिल्म पठान और जवान से कम है. वहीं हालिया रिलीज फिल्म एनिमल का ओपनिंग डे कलेक्शन भी ‘डंकी’ से ज्यादा था.

इन फिल्मों के पहले दिन की कमाई की बात कें तो जवान ने रिलीज के पहले दिन 75 करोड़ की ओपनिंग की थी पठान ने रिलीज के पहले दिन 57 करोड़ का कलेक्शन किया था. एनिमल का पहले दिन का कलेक्शन 63.8 करोड़ रुपये रहा थाटाइगर 3 ने 43 करोड़ से ओपनिंग की थी.

सालार और डंकी में होगा कड़ा मुकाबला

आज सिनेमाघरों में प्रभास की सालार भी रिलीज हो गई है. सालार ने एडवांस बुकिंग (45.34 करोड़) में ही डंकी के ओपनिंग डे कलेक्शन (30 करोड़) से ज्यादा कमाई कर ली है. ऐसे में प्रभास की फिल्म के पहले दिन बंपर कलेक्शन करने की उम्मीद है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

44 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago