देश

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हो सकते हैं गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि, भारत ने भेजा न्योता

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस बार गणतंत्र दिवस समारोह-2024 में मुख्य अतिथि हो सकते हैं. इसके लिए उन्हें आमंत्रण पत्र भेज दिया गया है. बता दें कि इसी साल 2023 में फ्रांस के बैस्टिल डे समारोह के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि थे. वहीं दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी हैं. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल शुरू हो गई है.

भारतीय राफेल ने फ्रांस के आसमान में भरा था उड़ान

बता दें कि साल 1976 से लेकर अब तक भारत ने 5 बार फ्रांस के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. इसी साल पीएम मोदी जहां फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे वहीं इस अवसर पर फ्रांस में निकलने वाले परेड में भारतीय राफेल ने उड़ान भरी थी. भारत के तीनों सेनाओं के मार्चिंग दस्ते के 269 जवानों ने फ्रांस के इस परेड में भाग लिया था.

जो बाइडेन को भेजा गया था आमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को आमंत्रित करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया था. लेकिन उनके नहीं आने पर फ्रांस के राष्ट्रपति को यह निमंत्रण भेजा गया. अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत में इस बारे में जानकारी दी थी. इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति के पास समय का अभाव होना बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय कर रहा कतर में मौत की सजा पाए 8 भारतीयों को जल्द से जल्द भारत लाने का प्रयास

साल 2023 में फ्रांस के बैस्टिल डे समारोह के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी जहां मुख्य अतिथि थे वहीं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ लीजन ऑफ ऑनर’ से भी सम्मानित किया गया. ये सम्मान पाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री भी बन गए. भारत और फ्रांस के रिश्तों में बीते कई वर्षों के दौरान मजबूती आई है.

Rohit Rai

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

46 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

58 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago