मनोरंजन

एकता कपूर ने की PM मोदी की सराहना, कहा- भारत को मनोरंजन का केंद्र बनाने का उनका नजरिया प्रेरणादायक

Ekta Kapoor On Pm Narendra Modi: बॉलीवुड की फिल्‍म निर्माता एकता कपूर ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की. एकता कपूर ने कहा कि भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनाने का पीएम मोदी का नजरिया प्रेरणादायक है. बता दें, एकता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट में लिखा, “हमारी इंडस्ट्री को सपोर्ट देने और वेव्स को वैश्विक शिखर सम्मेलन बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद.” उन्होंने आगे कहा, “भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनाने का आपका नजरिया प्रेरणादायक है. हम इस यात्रा में योगदान देने और इसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए वेव्स सलाहकार बोर्ड की अध्यक्षता 8 फरवरी को की थी. बोर्ड में कई हस्तियां शामिल हुईं. अनिल कपूर, अनुपम खेर, चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी का आभार जताया था.

अभिनेता अनिल कपूर ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, “वेव्स के सलाहकार बोर्ड का हिस्सा बनना और इस अविश्वसनीय पहल में योगदान करने का अवसर मिलना सम्मान की बात है. हमने साथी सदस्यों के साथ चर्चा की और हम भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनाने की दिशा में काम करने के लिए तत्पर हैं.”

यह भी पढ़ें: Salman Khan ने Arbaaz और Malaika के तलाक पर कही ये बात, अपने भतीजे Arhaan को भी दी ये सलाह

अभिनेता अनुपम खेर ने वेव्स को ‘अद्भुत पहल’ बताते हुए एक्स हैंडल पर लिखा था, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कि उन्होंने मुझे वेव्स के सलाहकार बोर्ड में शामिल होने का शानदार अवसर दिया. यह एक अद्भुत पहल है. यह निश्चित रूप से भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनाएगा. आपके विचारों को सुनना और बोर्ड के अन्य प्रतिष्ठित सदस्यों की भागीदारी एक स्पष्ट संकेत है कि भारत कुछ वर्षों में वैश्विक स्तर पर मनोरंजन और सांस्कृतिक क्षेत्र का दावोस बन जाएगा!”

अभिनेता चिरंजीवी ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद. वेव्स (विश्व ऑडियो विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन) के सलाहकार बोर्ड का हिस्सा बनना और अन्य सम्मानित सदस्यों के साथ अपनी राय शेयर करना वास्तव में सौभाग्य की बात थी. मुझे कोई संदेह नहीं है कि मोदी जी का वेव्स को लेकर विचार भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ को दुनिया में ऊंचाइयों तक ले जाएगा. सभी उत्साह और बहुत जल्द नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार रहें!”

प्रधानमंत्री मोदी ने कई हस्तियों के साथ वर्चुअल बातचीत की थी, जो वेव्स शिखर सम्मेलन के सलाहकार बोर्ड का हिस्सा हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि वेव्स एक वैश्विक शिखर सम्मेलन है जो मनोरंजन, रचनात्मकता और संस्कृति की दुनिया को एक साथ लाता है.

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “मनोरंजन, रचनात्मकता और संस्कृति की दुनिया को एक साथ लाने वाले वैश्विक शिखर सम्मेलन वेव्स के सलाहकार बोर्ड की एक व्यापक बैठक संपन्न हुई. सलाहकार बोर्ड के सदस्य कई क्षेत्रों से हैं, जिन्होंने न केवल अपना समर्थन दिया बल्कि भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनाने के हमारे प्रयासों को और आगे बढ़ाने के तरीके पर बहुमूल्य विचार भी दिए.”

पीएम मोदी ने वेव्स शिखर सम्मेलन के सलाहकार बोर्ड में शामिल अनुपम खेर, अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, दिलजीत दोसांझ, रजनीकांत, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, चिरंजीवी, अक्षय कुमार, संगीतकार एआर रहमान जैसे कलाकारों के साथ चर्चा की.

Uma Sharma

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

3 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

29 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

29 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

46 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

60 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago