बिजनेस

भारतीय स्नातकों की रोजगार क्षमता 10 वर्षों में 33.9 प्रतिशत बढ़कर 54.8 प्रतिशत हुई: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा है कि सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कौशल निर्माण पहलों से भारत के स्नातकों की रोजगार क्षमता 2013 में 33.95 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 54.81 प्रतिशत हो गई है.

बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (BIMSTEC) युवा शिखर सम्मेलन में बोलते हुए मांडविया ने कौशल भारत मिशन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) और पीएम इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) जैसी पहलों का हवाला देते हुए युवा सशक्तीकरण के लिए भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया. इन पहलों के तहत AI, रोबोटिक्स और डिजिटल प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में 1.5 करोड़ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है.

भारत, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड बिम्सटेक संगठन के सदस्य हैं. शिखर सम्मेलन का उद्देश्य सहयोग को बढ़ावा देना, अनुभवों का आदान-प्रदान करना और युवा-नेतृत्व वाले विकास को गति देना है, जो पूरे क्षेत्र में युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है.

1,57,000 स्टार्टअप के साथ हम तीसरे नंबर पर

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत के बढ़ते हुए स्टार्टअप इकोसिस्टम के बारे में बताया और कहा कि हम इसमें दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. देश में 1,57,000 स्टार्टअप हैं, जिसमें से आधे से ज्यादा महिलाओं के द्वारा लीड किए जा रहे हैं. उन्होंने क्षेत्र के युवाओं की अपार क्षमता पर प्रकाश डाला, जो बिम्सटेक की 1.8 अरब आबादी का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा हैं और तेजी से विकसित हो रहे वैश्विक परिदृश्य में कौशल विकास और अवसरों की आवश्यकता पर बल दिया.

मांडविया ने बिम्सटेक के लिए भारत के प्रस्ताव की घोषणा की, जो एक “युवा सेतु” के रूप में कार्य करेगा और ज्ञान-साझाकरण, नेतृत्व कार्यक्रमों और क्षेत्रीय नेटवर्किंग अवसरों के माध्यम से युवा नेताओं को सशक्त बनाने के लिए एक मल्टी-सेक्टोरल पहल है. इस पहल का उद्देश्य एक परिवर्तनकारी मंच बनाना है जो उद्यमिता, खेल, शिक्षा और प्रौद्योगिकी को एकीकृत करता है.


ये भी पढ़ें: भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 103.4 अरब डॉलर के लक्ष्य की ओर अग्रसित, 2030 तक 13% की CAGR से बढ़ने की उम्मीद


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

3 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

29 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

29 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

46 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago