Elvish Yadav Death Threat: मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी-2’ के विनर एल्विश यादव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामले में एल्विश को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली है, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती मांगी गई है. धमकी देने वाले ने साफ कहा है कि अगर तय समय पर पैसे नहीं मिले तो अंजाम बुरा होगा. इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आते ही गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है.
एल्विश ने गुरुग्राम के सेक्टर-56 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि 5 मई को उनके पास एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी. कॉल न उठाने पर उसी नंबर से मैसेज भेजा गया, जिसमें खुद को बिश्नोई गैंग का करीबी रणदीप मलिक बताया गया है.
मैसेज में न सिर्फ 10 करोड़ रुपये मांगे गए बल्कि महज दो दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया है. डर की बात यह है कि ये मैसेज सिर्फ एल्विश को ही नहीं बल्कि उनके पिता के फोन पर भी भेजा गया है जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल है.
शिकायत मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब गुरुग्राम क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. साइबर एक्सपर्ट्स की टीमें उस विदेशी नंबर को ट्रैक करने की कोशिश कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह कॉल और मैसेज किस लोकेशन से ऑपरेट किए जा रहे थे. पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या वाकई यह बिश्नोई गैंग का काम है या फिर किसी ने डराने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया है.
बता दें कि एल्विश यादव के लिए यह कोई पहला मौका नहीं है जब उनकी जान पर खतरा मंडराया हो. पिछले साल अगस्त 2025 में भी उनके घर पर बाइक सवार हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की थी, जिससे हड़कंप मच गया था. उस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को दबोचा था लेकिन अब फिरौती की इस नई मांग ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है और एल्विश की सुरक्षा पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…