फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई.. अभी पुलिस ने इसको पकड़ लिया.
Youtuber Elvish Yadav: बिग बॉस OTT-2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव को धमकी देने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने शाकिर मकरानी नाम के शख्स को गुजरात से पकड़ा है. उसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है, उसी ने एल्विश यादव को धमकी दी.
गुरुग्राम ACP अरुण दहिया ने अभी बताया, “हमें 25 अक्टूबर को एक सूचना मिली थी कि एल्विश यादव को धमकी भरा मैसेज आया है. धमकी देने वाले ने 40 लाख रुपए पहले और बाद में 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी. इस मामले में हमने केस दर्ज़ किया और इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शख्स को दबोच लिया है.”
हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, बिग बॉस OTT-2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव को धमकी देने वाले का नाम साकिर मकराणी पुत्र जाकिर (उम्र 25 वर्ष) है. उसको गुजरात से गिरफ़्तार किया गया है. शुरूआती पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वो आरटीओ ऑफिस में बतौर एजेंट काम करता है. उसकी एक तस्वीर सामने आई है, हालांकि उसका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है. बहरहाल, पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़िए: बिग बॉस से बाहर होते ही आशिका भाटिया ने एल्विश यादव से कह दी ये बात, कहा- मनीषा रानी की जगह मैं होती तो एल्विश को.…
एल्विश यादव हरियाणा में एक ऐसा इंफ्लुएंसर है, जो सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर है. पेशेवर रूप से, एल्विश यादव एक यूट्यूबर है. यूट्यूब चैनल पर इस समय उसके 14.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, यानी एक करोड़ से भी ज्यादा. इसके अलावा वो इंस्टाग्राम पर भी खासा एक्टिव है, जिस पर उसके 16 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. उसका जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था..बचपन से ही वह अपने साथियों के बीच छा गया. अभी उसकी उम्र ज्यादा नहीं है, तो भी उसके लाखों फैंस हो गए हैं.
— भारत एक्सप्रेस
Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…
बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…
कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…
राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…
इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…
नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…