बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
कुपवाड़ा में एनकाउंटर जारी
Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना आतंकियों का सफाया करने में लगी हुई है. सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है. वहीं आज भारतीय जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. बीते दिन बुधवार को जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया था. ऐसे में सेना के जवानों ने कुल 5 आतंकवादियों को मार गिराया है. अब शवों की पहचान की जा रही है. इसके साथ ही सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.
श्रीनगर में भारत की चिनार कोरप्स ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 26 अक्टूबर को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा सेक्टर में LoC पर सतर्क सैनिकों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. इसके एक अधिकारी ने बताया कि 2 आतंकियों को मारा भी गया है.
यह भी पढ़ें- इजरायल-हमास युद्ध में यूक्रेन की एंट्री! हथियार कर रहा सप्लाई, हुआ बड़ा खुलासा
वहीं इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि कुपवाड़ा पुलिस की ओर से दी गई एक विशेष सूचना के आधार पर माछिल सेक्टर में शुरू हुई एक मुठभेड़ में अब तक कुल पांच आतंकवादी मारे जा चुके हैं. दो आतंकी पहले मारे गए थे, वहीं तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि एडीजीपी कश्मीर ने कुछ देर पहले की.
पुलिस ने बताया कि अन्य आतंकवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान अभी जारी है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों को पहले ही पता चल गया था कि आतंकियों का एक दल कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (LOC) पर घुसपैठ करने की फिराक में है. इस जानकारी के आधार पर पुलिस और सेना के जवान सतर्क थे. पिछले एक सप्ताह में जम्मू-कश्मीर के अंदर आतंकवादियों की घुसपैठ की ये दूसरी घटना है. इससे पहले बीते रविवार को उरी सेक्टर में सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया था.
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…