मनोरंजन

इस लड़की की वजह से Esha Deol का टूटा घर, Bharat Takhtani के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की ये है Inside Story

Esha Deol Bharat Takhtani Divorce Reason: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल की पति भरत तख्तानी की शादी टूट गई. हाल ही में कपल ने पूरी दुनिया के सामने इस बात को कबूल कर लिया कि इनका रिश्ता टूट चुका है और दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं. अब हर तरफ ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इनका रिश्ता टूट गया. 12 साल की शादी जब टूटती है तो ये सभी के लिए शॉकिंग होता है. ऐसे में फैंस भी अब इसी शॉक में हैं कि आखिर ईशा देओल का घर टूटा तो टूटा कैसे. हालांकि दोनों के तलाक के पीछे की वजह भरत का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर बताया जा रहा है. लेकिन अब इसके पीछे की एक और वजह सामने आई है.

शादी टूटने की वजह

आपको बता दें पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ईशा देओल और उनके पति के रिश्ते में खटास आ गई है और एक्ट्रेस काफी समय से अपने पति के साथ सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ भी शेयर नहीं कर रही हैं. ये बात सच निकली, जब एक्ट्रेस का अकाउंट देखा गया तो वहां सच में काफी समय से उन्होंने अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करना बंद कर दिया था. इसके अलावा ये भी सामने आया था कि ईशा अपना ज्यादातर समय मां के साथ बिता रही हैं.

भरत तख्तानी का इस लड़की से है अफेयर?

ईशा को हर इवेंट्स में हेमा मालिनी के साथ ही देखा गया. इतना ही नहीं उनके पति भरत तख्तानी सभी बड़े इवेंट्स से गायब दिखे जहां उनके होने की उम्मीद की जा रही थी. जब ये सब बातें सच निकलीं तो हो सकता है कि ये भी सही हो कि भरत तख्तानी का एक्स्ट्रा माररिटल अफेयर चल रहा है.

दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भरत तख्तानी की एक गर्लफ्रेंड है. इतना ही नहीं ये भी सुनने में आया है कि ईशा देओल के पति भरत तख्तानी बैंगलुरु में एक पार्टी के दौरान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के संग स्पॉट हुए थे. रिपोर्ट्स का कहना है कि जिसके साथ भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है वो लड़की बैंगलुरु की है.

इस लड़की ने तोड़ा ईशा का घर?

हालांकि, उसकी पहचान अभी तक सामने नहीं आई है. ऐसे में अब सभी लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उस लड़की का नाम क्या है और वो कौन है जिसने बीच में आकर ईशा देओल का बसा-बसाया घर तोड़ दिया है. अभी तक उस लड़की को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. यानी बैंगलुरु की उसी लड़की की वजह से इस कपल की शादी तलाक में बदल गई है इस पर मुहर नहीं लगाई जा सकती.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दोस्त की बीवी पर आया दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक; हाईटेंशन टावर पर चढ़ मचाया बवाल

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…

8 hours ago

गलफ्रेंड से मिलने पहुंचा कपड़ा व्यापारी, कमरे में पहुंचने पर ऐसा क्या हुआ कि देने पड़े 70 हजार?

बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…

9 hours ago

अंडमान को ₹62.29 करोड़ की सौगात: दिगलीपुर में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने रखी पॉलिटेक्निक की नींव

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…

9 hours ago

तीन शादियां, 16 लाख की ठगी और चौथे से शादी की तैयारी; कानपुर की दुल्हन का भंडाफोड़

कानपुर के बर्रा क्षेत्र में तीन शादियां कर चुकी युवती प्रगति के चौथे युवक के…

10 hours ago