TBMAUJ Advance Booking
TBMAUJ Advance Booking: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं अब इस फिल्म को रिलीज होने में 2 ही दिन बाकी है. ऐसे में फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक अलग ही बज बना हुआ है और वो बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसमें लगातार टिकटें बुक की जा रही हैं.
शाहिद और कृति सेनन की फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया है. जी हां ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म की टिकट लगातार बुक की जा रही हैं. जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है. शाहिद और कृति सेनन की कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच पहले दिन के एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं.
यह भी पढ़ें : Fighter OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद अब OTT पर धमाल मचाएगी ‘फाइटर’, जानें कब और किस प्लेटफार्म पर होगी रिलीज
सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के अब तक 22 हजार टिकट बिक चुके हैं . वहीं फिल्म के आंकड़ों की बात करें तो रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने 45.55 लाख का कारोबार कर लिया है.
हालांकि अभी फिल्म की रिलीज में कुछ वक्त बाकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि शाहिद और कृति की फिल्म की ओपनिंग धमाकेदार हो सकती है.
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…
Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…
दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…
राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…