जसप्रीत बुमराह
ICC Ranking: टीम इंडिया के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. क्योंकि भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ताजा टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं. बुमराह पहली पार टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे हैं. ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया. वह इस फॉर्मेट में इससे पहले कभी तीसरे पायदान से ऊपर नहीं पहुंचे थे. जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 91 रन खर्च कर 9 विकेट चटकाए थे. विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में बुमराह अपने धाकड़ प्रदर्शन के कारण प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे. इसी प्रदर्शन के चलते जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी रैंकिंग में बदलाव देखने को मिला है.
एक तरफ जहां शानदार गेंदबाजी के कारण तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फायदा हुआ है. वहीं बुमराह के प्रदर्शन के चलते दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन नुकसान हो गया है. वो अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. जसप्रीत बुमराह ने अश्विन की जगह ले ली है. वह 11 महीने से पहले नंबर पर काबिज थे. टेस्ट क्रिकेट में 499 विकेट चटकाने वाले आर अश्विन तीसरे नंबर पर आ गए हैं. जबकि, दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा काबिज हैं.
जसप्रीत बुमराह आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर दो तक पहुंचे थे. वह साल 1979 के दिसंबर से 1980 के फरवरी तक दूसरे नंबर पर रहे थे.
जसप्रीत बुमराह ने अब तक 34 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 155 विकेट है. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट हासिल करना है. वहीं बुमराह के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 89 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 149 विकेट दर्ज है. वनडे में बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 6 विकेट हासिल करना है. जबकि, उन्होंने 62 टी20 इंटरनेशनल मैच में 74 विकेट चटकाए हैं. टी20 फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 3 विकेट चटकाना है.
ये भी पढ़ें- NZ vs SA: न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त, रचिन रवींद्र बने प्लेयर ऑफ द मैच
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…
भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…
महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…
चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…
Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…