मनोरंजन

Esha Deol के Ex हसबैंड को मिला नया प्यार, सोशल मीडिया पर इस महिला के साथ शेयर की तस्वीरें

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी Esha Deol के एक्स-हसबैंड Bharat Takhtani एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह है उनका नया रिश्ता, जिसे उन्होंने अब सबके सामने कबूल भी कर लिया है.

सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह एक महिला के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. यही नहीं, इस तस्वीर के साथ भरत ने यह भी साफ कर दिया है कि यह रिश्ता अब “ऑफिशियल” हो चुका है.

कौन हैं Bharat Takhtani की लेडी लव?

भरत के नए रिश्ते की चर्चा इसलिए भी तेज हो गई है क्योंकि जिस महिला के साथ वह नजर आ रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि एंटरप्रेन्योर मेघना लखानी हैं. भरत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह मेघना के साथ सड़क किनारे खड़े होकर साइड हग करते दिख रहे हैं. दोनों की बॉन्डिंग और आंखों में नजर आ रहा प्यार सबकुछ बयां कर रहा है.

उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन दिया– “मेरी फैमिली में स्वागत है. यह ऑफिशियल हो गया.” इस एक लाइन से साफ है कि यह महज एक अफवाह नहीं, बल्कि भरत ने अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार कर लिया है. वहीं, तस्वीर में मेघना की फिंगर में नजर आ रही बड़ी सी डायमंड रिंग देखकर लोगों को अंदाजा हो गया है कि यह सगाई की ही तस्वीर है.

मेघना की पोस्ट ने किया कन्फर्म

मेघना लखानी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो भरत के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में हार्ट, इन्फिनिटी और नजरबट्टू इमोजी के साथ लिखा– “जर्नी यहां से शुरू होती है.” यानी यह रिश्ता अब एक नई शुरुआत की ओर बढ़ चुका है.

Esha Deol से शादी

भरत और एशा की शादी साल 2012 में हुई थी. दोनों की लव स्टोरी बचपन से शुरू हुई थी और उन्होंने परिवार की रज़ामंदी से शादी की थी. शादी के बाद दोनों की दो बेटियां हुईं, जो अब एशा के साथ रहती हैं. फरवरी 2024 में इस कपल ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने अलगाव की जानकारी दी थी.

बॉलीवुड गलियारों में उस वक्त यह चर्चा भी जोरों पर थी कि भरत के किसी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते एशा ने यह कदम उठाया. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस मामले में खुलकर कुछ नहीं कहा. भरत तख्तानी और मेघना लखानी की ये नई जोड़ी अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. फैंस उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘Pati Patni Aur Woh 2’ की शूटिंग के दौरान हुआ बवाल, फिल्म के क्रू मेंबर से मारपीट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago