हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी Esha Deol के एक्स-हसबैंड Bharat Takhtani एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह है उनका नया रिश्ता, जिसे उन्होंने अब सबके सामने कबूल भी कर लिया है.
सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह एक महिला के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. यही नहीं, इस तस्वीर के साथ भरत ने यह भी साफ कर दिया है कि यह रिश्ता अब “ऑफिशियल” हो चुका है.
कौन हैं Bharat Takhtani की लेडी लव?
भरत के नए रिश्ते की चर्चा इसलिए भी तेज हो गई है क्योंकि जिस महिला के साथ वह नजर आ रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि एंटरप्रेन्योर मेघना लखानी हैं. भरत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह मेघना के साथ सड़क किनारे खड़े होकर साइड हग करते दिख रहे हैं. दोनों की बॉन्डिंग और आंखों में नजर आ रहा प्यार सबकुछ बयां कर रहा है.
उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन दिया– “मेरी फैमिली में स्वागत है. यह ऑफिशियल हो गया.” इस एक लाइन से साफ है कि यह महज एक अफवाह नहीं, बल्कि भरत ने अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार कर लिया है. वहीं, तस्वीर में मेघना की फिंगर में नजर आ रही बड़ी सी डायमंड रिंग देखकर लोगों को अंदाजा हो गया है कि यह सगाई की ही तस्वीर है.

मेघना की पोस्ट ने किया कन्फर्म
मेघना लखानी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो भरत के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में हार्ट, इन्फिनिटी और नजरबट्टू इमोजी के साथ लिखा– “जर्नी यहां से शुरू होती है.” यानी यह रिश्ता अब एक नई शुरुआत की ओर बढ़ चुका है.

Esha Deol से शादी
भरत और एशा की शादी साल 2012 में हुई थी. दोनों की लव स्टोरी बचपन से शुरू हुई थी और उन्होंने परिवार की रज़ामंदी से शादी की थी. शादी के बाद दोनों की दो बेटियां हुईं, जो अब एशा के साथ रहती हैं. फरवरी 2024 में इस कपल ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने अलगाव की जानकारी दी थी.
बॉलीवुड गलियारों में उस वक्त यह चर्चा भी जोरों पर थी कि भरत के किसी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते एशा ने यह कदम उठाया. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस मामले में खुलकर कुछ नहीं कहा. भरत तख्तानी और मेघना लखानी की ये नई जोड़ी अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. फैंस उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें- ‘Pati Patni Aur Woh 2’ की शूटिंग के दौरान हुआ बवाल, फिल्म के क्रू मेंबर से मारपीट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




