PM Modi In Japan: अमेरिका के टैरिफ वॉर के बीच भारत के एक्सपोर्ट सेक्टर और रोजगार पर असर की आशंका जताई जा रही थी. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान दौरे के दौरान एक बड़ा कदम उठाया है. भारत और जापान ने मिलकर ऐसा समझौता किया है, जो भारतीय युवाओं के लिए नई नौकरी के अवसर लेकर आया है.
जापान ने वादा किया है कि अगले 5 सालों में वह 50,000 कुशल और अर्धकुशल भारतीय प्रोफेशनल्स को नौकरी देगा. दोनों देशों के बीच तय हुआ है कि इस दौरान कुल 5 लाख लोगों का आपसी आदान-प्रदान होगा. विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह करार भारत की स्किल्ड वर्कफोर्स और जापान की श्रमिक कमी को संतुलित करेगा.
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि जापान एक तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, लेकिन कुछ खास क्षेत्रों में उसे श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं भारत के पास बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवा उपलब्ध हैं. इसी जरूरत को देखते हुए यह कार्ययोजना बनाई गई है.
इस करार के तहत दोनों देश न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे, बल्कि संयुक्त शोध, तकनीकी विकास और वैल्यू ग्रोथ पर भी मिलकर काम करेंगे. भारत में जापानी भाषा की शिक्षा को बढ़ावा देने की भी योजना बनाई गई है. साथ ही सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान को भी मज़बूती दी जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में इस समझौते को मंजूरी दी। पीएम मोदी ने कहा कि अगले पांच साल में पांच लाख लोगों का एक्सचेंज दोनों देशों की साझेदारी को नई दिशा देगा. दो दिवसीय जापान यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी अब एससीओ समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन रवाना होंगे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…