Harry Potter New Series: जे.के. रोलिंग की मशहूर नॉवेल पर बनी ‘हैरी पॉटर’ फिल्म सीरीज (Harry Potter New Series) को दुनियाभर में खूब सराहा गया था. 2001 में आई पहली फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर स्टोन’ ने डेनियल रेडक्लिफ और एमा वॉट्सन को हर घर का नाम बना दिया था. अब इसी कहानी को टीवी सीरीज के रूप में पेश किया जा रहा है.
एचबीओ की इस नई सीरीज में डेनियल की जगह डोमिनिक मैकलॉघलिन को हैरी पॉटर के रोल में लिया गया है. वहीं, एमा वॉट्सन की जगह अरबेला स्टैंटन हरमायनी का किरदार निभाएंगी. शुरुआत में जब इस सीरीज की घोषणा हुई थी, तो कई फैंस निराश हो गए थे. उन्हें चिंता थी कि नई कास्ट इस आइकॉनिक रोल के साथ न्याय नहीं कर पाएगी.
अब लंबे इंतजार के बाद एचबीओ मैक्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डोमिनिक का हैरी पॉटर लुक शेयर किया है. इस फोटो में वह राउंड चश्मा लगाए हुए हैं और स्कूल यूनिफॉर्म पहने नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया – “पहला साल, नई शुरुआत. एचबीओ की ओरिजिनल सीरीज का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है.”
नए लुक को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन आना शुरू हो गया है. एक यूजर ने लिखा, “ये बच्चा तो हैरी के लिए परफेक्ट है.” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “ग्रीन आंखें न देखकर थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन बाकी सब कमाल का है.”हरमायनी बनीं अरबेला को लेकर भी पहले फैंस चौंक गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे लोग इन नए चेहरों को अपनाने लगे हैं.
यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह टीवी सीरीज भी उतनी ही सफल हो पाएगी, जितनी फिल्में रहीं थीं. फिलहाल, फैंस को नई कास्ट से बड़ी उम्मीदें हैं, और मेकर्स भी इसे एक बड़ी हिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…