Kargil Vijay Diwas 2025: हर साल 26 जुलाई को भारत में कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas 2025) के रूप में मनाया जाता है. ये दिन सभी भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक है. आज ही के दिन 1999 में भारतीय सेना ने लद्दाख में कारगिल की बर्फीली चोटियों पर लगभग तीन महीने तक चली लड़ाई के बाद विजय की घोषणा करते हुए “ऑपरेशन विजय” की सफल परिणति की घोषणा की थी.
युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में इस दिन को ‘कारगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas 2025) के आते ही हर किसी के मन में देशभक्ति की लहर दौड़ जाती है. इस खास मौके पर अक्षय कुमार से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक इन बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में वीर जवानों को याद किया. उन्होंने लिखा, “कारगिल विजय दिवस पर उन सभी शहीदों को नमन, जिन्होंने हमें ये आजादी ये गर्व और ये शांति दी जय हिंद” उन्होंने भारतीय सेना को सच्चे हीरो बताया और लोगों से भी इन योद्धाओं को सलाम करने की अपील की.
फिल्म ‘शेरशाह’ में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभा चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने रियल लाइफ शेरशाह की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘कैप्टन विक्रम बत्रा अपनी कहानी हमें आज भी प्रेरणा देती है. थैंक्यू, हम ताकत का असली मतलब समझाने के लिए. हम आपको इस दिन याद कर रहे हैं जब आपने देश के लिए अपना सबकुछ कुर्बान कर दिया.’ उनकी पोस्ट को फैन्स ने खूब सराहा.
सेलेब्स की इन पोस्ट्स को देख फैंस भी भावुक हो गए. लोगों ने भी कमेंट्स में वीर शहीदों को याद किया. सोशल मीडिया पर देशभक्ति से भरे संदेशों की बाढ़ आ गई.
कारगिल युद्ध साल 1999 में मई से जुलाई तक चला था. ये युद्ध 1999 में तब शुरू हुआ जब पाकिस्तानी सेना और घुसपैठियों ने मई 1999 में जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) को पार करके भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की. यह घुसपैठ सर्दियों के बाद उस समय शुरू हुई जब बर्फ पिघलने लगी और भारतीय सेना की चौकियों पर निगरानी कम थी, क्योंकि दोनों देशों के बीच सामान्य रूप से सर्दियों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सैन्य गतिविधियां कम हो जाती थीं.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…