मनोरंजन

तलाक लेने वाले हैं गौरव खन्ना और अकांक्षा चमोला, एक्ट्रेस ने खुद किया पति से अलग होने का खुलासा

Gaurav Khanna Divorce: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता गौरव खन्ना की निजी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. उनकी पत्नी और अभिनेत्री अकांक्षा चमोला ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि दोनों का रिश्ता अब अपने अंतिम दौर में है और वे जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. इस बात का खुलासा उन्होंने रियलिटी शो ‘Lock Up Season 2’ में किया, जहां उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा राज बताने के लिए कहा गया था जिसके बारे में अब तक लोगों को जानकारी नहीं थी.

एक साल से अलग रह रहे हैं दोनों

शो के दौरान अकांक्षा ने बिना किसी झिझक के बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब तक दोनों ने इस बात को पब्लिक नहीं किया था, लेकिन अब इसे छिपाने का कोई मतलब नहीं रह गया है. अकांक्षा के मुताबिक दोनों ने यह फैसला आपसी सहमति से लिया है और पिछले एक साल से इस बारे में लगातार बातचीत भी कर रहे थे.

रिश्ते में नहीं बचा पहले जैसा जुड़ाव

अकांक्षा ने साफ कहा कि उनके बीच किसी तरह की लड़ाई, कड़वाहट या शिकायत नहीं है. आज भी दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और बातचीत भी करते हैं लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि जीवनसाथी के तौर पर वे अब एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं. उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि दोनों की जिंदगी की दिशा अब अलग हो चुकी है. उनके मुताबिक पति-पत्नी वाले रिश्ते का इमोशनल जुड़ाव और वह स्पार्क धीरे-धीरे खत्म हो गया था इसलिए अलग रास्ते चुनना ही बेहतर विकल्प लगा.

परिवार को थी रिश्ता बचने की उम्मीद

अकांक्षा ने यह भी बताया कि जब दोनों अलग रहने लगे थे तब परिवार वालों को उम्मीद थी कि थोड़ी दूरी शायद रिश्ते को फिर से मजबूत कर देगी. हालांकि समय बीतने के बाद भी हालात नहीं बदले. उन्होंने माना कि यह फैसला उनके परिवार के लिए भी आसान नहीं होगा, लेकिन दोनों ने इसे पूरी समझदारी और आपसी सहमति से लिया है.

ये भी पढ़ें- सलमान खान जल्द छोड़ेंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट! जानें कहां बनेगा एक्टर का नया आशियाना

बिग बॉस 19 के दौरान लिया गया फैसला

शो में जब उनसे पूछा गया कि क्या यह निर्णय बिग बॉस 19 के दौरान लिया गया था, तो अकांक्षा ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि यह फैसला किसी गुस्से या विवाद का नतीजा नहीं था बल्कि लंबे समय तक सोच-विचार करने के बाद दोनों इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि उनका भविष्य अब अलग-अलग रास्तों पर है.

बता दें कि गौरव खन्ना और अकांक्षा चमोला की शादी साल 2016 में हुई थी. पिछले कुछ समय से दोनों बच्चों की प्लानिंग को लेकर भी चर्चा में थे. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है कि गौरव पिता बनना चाहते थे, जबकि अकांक्षा फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं थीं. हालांकि तलाक की असली वजह यही है या नहीं, इस पर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

8 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

13 minutes ago

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

39 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

47 minutes ago