मनोरंजन

‘घूसखोर पंडत’ पर क्यों मचा है बबाल? FIR के बाद आया डायरेक्टर नीरज पांडे का बयान

Ghuskhor Pandit web series controversy: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में सीरीज बेब डायरेक्टर और टीम के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. इसको लेकर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने बताया कि ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी के तहत, किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या शांति और व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. अब इस बीच वेब सीरीज के डायरेक्टर नीरज पांडे ने ऑफिशियल स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर जारी किया है.

‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर डायरेक्टर ने क्या कहा?

वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ के डायरेक्टर नीरज पांडे ने विवाद बढ़त देख इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें लिखा गया है कि हमारी फिल्म एक फिक्शन कॉप ड्रामा है और “पंडत” शब्द का इस्तेमाल सिर्फ एक काल्पनिक किरदार के बोलचाल वाले नाम के तौर पर किया गया है. जबकि फिल्म कि कहानी एक व्यक्ति के कामों और फैसलों पर फोकस करती है और किसी भी जाति, धर्म या समुदाय पर कोई टिप्पणी नहीं करती या उसे रिप्रेजेंट नहीं करती. एक फिल्ममेकर के तौर पर, मैं अपना काम बहुत जिम्मेदारी के साथ करता हूं, जो ऐसी कहानियां सुनाने की जिम्मेदारी जो सोच-समझकर और सम्मानजनक हों.

 

वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ पर क्यों मचा है बबाल?

नेटफ्लिक्स की आगामी वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ (मुख्य भूमिका: मनोज बाजपेयी, निर्देशक: नीरज पांडे) अपने टाइटल को लेकर भारी विवाद में घिर गई है. ब्राह्मण समाज सहित कई संगठनों ने इसे जातिगत अपमान बताया, जिससे भोपाल, अयोध्या, प्रयागराज में विरोध प्रदर्शन हुए और दिल्ली हाईकोर्ट में रिलीज पर रोक की याचिका दायर हुई.

बता दें कि लखनऊ हजरतगंज थाने में तो खुद CM योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डायरेक्टर व टीम के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है, आरोप है कि टाइटल से सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा. वहीं फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे ने विवाद बढ़ता देख अपमा ऑफिसियल स्टैट्मन्ट जारी कर दिया है. मेकर्स ने सभी प्रमोशनल सामग्री हटा ली और सफाई दी कि फिल्म किसी जाति से जुड़ी नहीं. यह भी बताते चलें कि इस सीरीज में एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की कहानी है, लेकिन ‘पंडत’ शब्द ने स्टीरियोटाइपिंग का आरोप लगा दिया.

यह भी पढ़ें: एल्विश यादव ने थाम लिया जिया शंकर का हाथ! बोले- ‘प्यार को दिया दूसरा मौका’

जानिए वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ की कहानी

‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली क्राइम थ्रिलर है, जिसमें मनोज बाजपेयी भ्रष्ट पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित उर्फ ‘पंडत’ का किरदार निभाते हैं. कहानी दिल्ली पुलिस के SI अजय दीक्षित के इर्द-गिर्द घूमती है, जोकि एक घूसखोर और बिगड़ैल किरदार है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

12 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

19 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

21 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

43 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

52 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

53 minutes ago