देश

किताबों का कीड़ा मत बनो: पीएम मोदी ने दिया ‘स्ट्रेस-फ्री’, पढ़ें परीक्षा पे चर्चा में और क्या-क्या हुआ?

पीएम मोदी मे आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha) के 9वें संस्करण के तहत देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया. इस बार पीएम मोदी ने दिल्ली के अलावा देश के 5 अलग-अलग शहरों (कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी, देवमोगरा) के छात्रों से भी डिजिटल माध्यम से बातचीत की. चर्चा के दौरान पीएम ने छात्रों के मन में चल रहे सबसे बड़े द्वंद्व बोर्ड एग्जाम बनाम एंट्रेंस एग्जाम को लेकर अहम सलाह दी.

12वीं या एंट्रेंस (NEET/JEE)?

छात्रों के इस सवाल पर कि वे बोर्ड की पढ़ाई करें या एंट्रेंस की, पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा कि पहली प्राथमिकता 12वीं की पढ़ाई को दें. अगर आपने 12वीं के सिलेबस को आत्मसात (Internalize) कर लिया है, तो आपको प्रवेश परीक्षा क्रैक करने में मुश्किल नहीं होगी. उन्होंने माता-पिता से भी अपील की कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उन्हें खेलने दें.

सिर्फ रट्टा नहीं, हुनर भी जरूरी

पीएम मोदी ने ‘प्रोफेशनल स्किल’ और ‘लाइफ स्किल’ में संतुलन बनाने की बात कही. उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया. उन्होंने कहा कि अगर आपको हार्ट स्पेशलिस्ट बनना है, तो किताबें मदद करेंगी, लेकिन असली डॉक्टर आप मरीज के साथ रहकर ही बनेंगे. शिक्षा और स्किल एक-दूसरे के भाई-बहन हैं. स्किल की शुरुआत ज्ञान से ही होती है, लेकिन उसे व्यवहार में लाना जरूरी है.

दूसरों की नकल मत करो (PM Modi Pariksha Pe Charcha)

पढ़ाई के पैटर्न को लेकर पीएम ने कहा कि जैसे हर घर में खाने का स्वाद अलग होता है, वैसे ही हर छात्र का पढ़ने का तरीका अलग होता है. उन्होंने कहा कि मुझे भी पीएम बनने के बाद कई लोग राय देते हैं. आप सुनें सबकी, लेकिन अपने पैटर्न पर भरोसा रखें. किसी के कहने पर अपना तरीका न बदलें.

ये भी पढ़ें: ‘व्यथित हूं…’; मेघालय के ‘मौत की खदान’ में शांत हुईं 18 जिंदगियां, क्या बोले पीएम मोदी?

गूगल से एक कदम आगे रहें (Pariksha Pe Charcha Highlights)

शिक्षकों की पढ़ाने की स्पीड और छात्रों की समझने की स्पीड में अंतर पर पीएम ने सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि टीचर्स को क्लास में आने से पहले ही बता देना चाहिए कि अगले हफ्ते क्या पढ़ाया जाएगा. छात्रों से कहें कि वे गूगल से पढ़कर आएं. इससे छात्र टीचर से कनेक्ट कर पाएंगे और स्पीड की समस्या नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

1 minute ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

11 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

12 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

40 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

51 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

55 minutes ago