मनोरंजन

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव पर क्यों लगाया गया 102 करोड़ रुपये का जुर्माना, किस मामले में जेल भेजी गईं..जो नहीं मिल पना रही जमानत

Kannada Actress Ranya Rao: बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस रान्या राव पर सोना तस्करी केस में बड़ा एक्शन हुआ है. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने उन पर 102.55 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. रान्या के अलावा तीन अन्य आरोपियों पर भी 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है.

रान्या राव को इसी साल 3 मार्च को बेंगलुरु केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था. दुबई से लौटते समय उनके पास से 14.8 किलो सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 12.56 करोड़ रुपये आंकी गई. जांच में पता चला कि 2023 से 2025 के बीच वे 45 बार दुबई की यात्रा कर चुकी थीं और कई बार सोना तस्करी कर चुकी थीं.

जेल में सौंपे गए 11 हजार पन्नों के नोटिस

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को DRI के अधिकारियों ने बेंगलुरु सेंट्रल जेल पहुंचकर रान्या और अन्य आरोपियों को नोटिस भेजा गया था. आरोपियों को 2500 पन्नों का डिटेल नोटिस और करीब 11 हजार पन्नों के डाक्यूमेंट्स सौंपे गए. डीआरआई ने साफ कर दिया है कि जुर्माना न भरने पर उनकी संपत्ति जब्त कर दी जाएगी.

बाकी आरोपियों पर भी भारी जुर्माना

इस मामले में सिर्फ रान्या ही नहीं, बल्कि तीन और बड़े नाम शामिल हैं. होटल व्यवसायी तरुण कोंडाराजू पर 63 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया. ज्वैलर्स साहिल सकारिया जैन और भरत कुमार जैन पर 56-56 करोड़ रुपये रुपये का जुर्माना लगाया. तरुण कोंडाराजू का नाम तब सामने आया जब पता चला कि दुबई एयरपोर्ट पर उसने ही रान्या को सोना सौंपा था. तरुण मूल रूप से तेलुगु फिल्मों से जुड़ा रहा है और उसके पास अमेरिकी नागरिकता भी है.

एक्ट्रेस को इस साल जुलाई में सोने की तस्करी के मामले में कड़े विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत एक साल की कैद की सजा सुनाई गई थी. यह मामला फिलहाल कर्नाटक हाई कोर्ट में लंबित है, जहां अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी.

बता दें रान्या राव ने साल 2014 में कन्नड़ फिल्म ‘Maanikya’ से डेब्यू किया था और 2016 में तमिल फिल्म ‘Wagah’ से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा था. लेकिन अब उनका नाम फिल्मों से ज्यादा सोना तस्करी जैसे संगीन मामले से जुड़ गया है.

ये भी पढ़ें: Pawan Kalyan Birthday: मेगा स्टार पवन कल्याण को कैसे मिला उनका नाम? बेहद दिलचस्प है इससे जुड़ा किस्सा

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

7 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

8 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

8 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

8 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

8 hours ago