Golmaal 5
Golmaal 5: बॉलीवुड के दमदार और एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनकी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय नजर आ रहे हैं. इसी बीच रोहित शेट्टी ने मीडिया के सामने गोलमाल फ्रेंचाइजी के नेक्स्ट पार्ट को लेकर एक अपडेट शेयर किया है.
हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित शेट्टी ने कहा- ‘गोलमाल 5 जरूर बनेगी और इसे मुझे थोड़ा जल्दी भी बनाना होगा. मुझे लगता है कि आपको अगले 2 साल में गोलमाल 5 सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है. सिनेमा में आये बदलाव के बाद गोलमाल 5 बाकी फिल्मों से ज्यादा भव्य होने वाली है.’
बात करते हुए रोहित शेट्टी ने आगे कहा- मुझे लगता है कि आज के समय में सिनेमा को ऑल द बेस्ट और गोलमाल जैसी फिल्मों की तुलना में और ज्यादा ग्रैंड और बड़ा होना चाहिए. मेरे बिग का मतलब एक्शन नहीं है. मैं गोलमाल में एक्शन नहीं जोड़ सकता हूं, लेकिन मैं जॉनर का स्केल तो बढ़ा ही सकता हूं. गोलमाल के बहुत सारे फैंस हैं और मैं फैंस के लिए यह ब्रांड बना रहा हूं. अगली गोलमल फिल्म बड़ी और बेहतर हिनी चाहिए, भले ही एक कॉमेडी है.’
यह भी पढ़ें : महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को लगा बड़ा झटका, छठे दिन बेहद कम हुई कमाई, इस फिल्म ने मारी बाजी
बता दें कि रोहित शेट्टी की आने वाली वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ 19 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. आप इसे घर बैठे-बैठे एन्जॉय कर सकते हैं.
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…