देश

UP Legislative Council Elections: सीएम योगी की मौजूदगी में दारा सिंह ने विधान परिषद के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र, 30 जनवरी को होगा मतदान

UP Legislative Council Elections: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) उप चुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में यूपी विधान परिषद की एक सीट के लिए उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर सीएम के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे. तो वहीं इसके लिए मतदान 30 जनवरी को होगा.

डॉ. दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद सीट हुई थी खाली

बता दें कि, डॉ. दिनेश शर्मा के इस्तीफा देने के बाद से विधान परिषद की सीट रिक्त हो गई थी. इसी को लेकर उपचुनाव की घोषणा हुई है. बता दें कि पहले इस उपचुनाव को लेकर मतदान 29 जनवरी को होना था, लेकिन 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने सोमवार को संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी क‍िया. इसके बाद जहां उपचुनाव अब 30 जनवरी को होंगे तो वहीं नाम वापसी 22 जनवरी के बजाए 23 जनवरी को होगी. क्योंकि 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित है.

नामांकन की अंतिम तिथि 18 जनवरी है और 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 23 जनवरी को नाम वापस लेने का अंतिम दिन घोषित किया गया है तो वहीं मतदान 30 जनवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा. खबरों के मुताबिक, इसी दिन शाम को पांच बजे से मतगणना होगी. मालूम हो कि, डॉ. दिनेश शर्मा की एमएलसी सीट का कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है.

ये भी पढ़ें- Prayagraj: ट्रेन के जनरल कोच में दो महिलाएं कर रही थीं पांच बच्‍चों के साथ सफर…RPF ने की पूछताछ तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

यूपी के साथ तेलांगाना में भी उपचुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश के साथ ही तेलांगाना में भी उपचुनाव होने वाला है. इसको लेकर चुनाव आयोग ने कहा है कि तेलंगाना के लिए निर्धारित उपचुनाव पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार होगा, उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. गौरतलब है कि, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद राज्य के उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने की वजह से उत्तर प्रदेश विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी है. ऐसे में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की एक रिक्त सीट पर हो रहे उपचुनाव की तारीखों में बदलाव का फैसला लिया गया है. तो वहीं गुरुवार को भाजपा की ओर से दारा सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

14 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

14 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

27 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

34 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago