हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Hanuman Ansh Box Office Collection: सिनेमा की दुनिया में कभी-कभी ऐसे चमत्कार देखने को मिल जाते हैं जिनके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होता. बाबा नीम करोली महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है, जिसने बड़े-बड़े जानकारों को भी हैरान कर दिया है.
शुरुआती दौर में इस फिल्म को लेकर बाजार में ज्यादा सुगबुगाहट नहीं थी. रिलीज के पहले दो हफ्तों तक तो हालत यह थी कि फिल्म ने टिकिट खिड़की पर जैसे-जैसे करके बस लाखों में ही कमाई की. फिल्म इंडस्ट्री के पंडितों ने तो यहां तक कयास लगा लिए थे कि यह मूवी ज्यादा से ज्यादा दो हफ्ते टिक पाएगी और सिनेमाघरों से उतर जाएगी. लेकिन किसे पता था कि असली खेल तो इसके बाद शुरू होने वाला है.
फिल्म ने तीसरे हफ्ते में ऐसी छलांग लगाई कि देखने वाले देखते रह गए. रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को भी इस फिल्म ने जो कलेक्शन किया, उसने सबको चौंका दिया. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दिन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए करीब 5.15 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया. इसके साथ ही इस मूवी का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 45.28 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है.
इस सफलता की सबसे बड़ी खासियत इसका बजट है. जी हां, महज 2 करोड़ रुपये के छोटे से बजट में बनी यह फिल्म अब मुनाफे के मामले में इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की कतार में आकर खड़ी हो गई है. जिस रफ्तार से थिएटर्स में भीड़ उमड़ रही है उसे देखकर यही लग रहा है कि यह फिल्म बहुत जल्द 60 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच जाएगी.
इस बीच साउथ के सुपरस्टार यश की बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी सिनेमाघरों में चल रही है जो अपने रिलीज के शुरुआती दिनों में करीब 7 करोड़ का कारोबार कर रही है. जरा सोचिए एक तरफ जहां सुपरस्टार की नई फिल्म है, वहीं दूसरी तरफ ‘हनुमान अंश’ है जो अपने 25वें दिन भी उसके लगभग बराबर ही कमाई कर रही है. इस मजबूत ट्रेंड को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म बड़े-बड़े दिग्गजों की नींद उड़ा सकती है.
ये भी पढ़ें- आदिवासी प्रेम कहानी ‘सहिया’ पर सेंसर की कैंची, नक्सलवाद बताकर रोकी फिल्म, डायरेक्टर पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…