टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. क्रिकेट मैदान से थोड़ा दूर रहते हुए उन्होंने अब सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ के नए फेज की झलक दिखा दी है. 4 नवंबर को हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड Mahieka Sharma के साथ कई कोजी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई.
हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें डाली हैं, उनमें वो माहिका के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं. दोनों की स्माइल और कंफर्ट देखकर साफ झलकता है कि यह रिश्ता खास है. एक तस्वीर में जहां दोनों कार वॉश करते वक्त एक-दूसरे के साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आते हैं, वहीं दूसरी में दोनों बीच किनारे रोमांटिक मूड में दिखाई दे रहे हैं.
हार्दिक ने अपने बेटे अगस्त्य के साथ भी कुछ प्यारे पल शेयर किए हैं. ये देखकर फैंस कह रहे हैं कि क्रिकेटर अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर पहले से ज्यादा ओपन हो गए हैं. दरअसल, 2024 में नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक ने अपनी प्राइवेट लाइफ को काफी प्राइवेट रखा था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वो अपने नए रिश्ते को छिपाने के मूड में नहीं हैं.
माहिका शर्मा सिर्फ खूबसूरत नहीं, बल्कि बेहद टैलेंटेड भी हैं. उन्होंने इकॉनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन करने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया और तनिष्क, वीवो, यूनिक्लो जैसे बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आईं. यही नहीं, वो कई म्यूजिक वीडियोज और फैशन शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं.
मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे नामी डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक कर चुकी माहिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं.
हार्दिक और माहिका की नई तस्वीरें देखकर इंटरनेट पर रिएक्शंस की झड़ी लग गई है. कुछ लोगों ने उन्हें “परफेक्ट कपल” बताया तो कुछ ने लिखा– “हार्दिक अब फिर से खुश दिख रहे हैं.” कुल मिलाकर, पांड्या की ये नई लव स्टोरी क्रिकेट के मैदान जितनी ही चर्चा में है.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली के 37वें जन्मदिन पर जानिए उनके 37 धमाकेदार रिकॉर्ड्स
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…