LSG vs RR IPL 2026
LSG vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) में आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. 32वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाली इस भिड़ंत में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में राजस्थान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर सबकी नजरें रहेंगी.
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है. यहां स्पिन गेंदबाजों को थोड़ा ज्यादा फायदा मिलता है, जबकि पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन रहता है.
इस मैदान पर रन बनाना आसान नहीं होता, क्योंकि बल्लेबाजों को शॉट खेलने में सावधानी रखनी पड़ती है. हालांकि, हाल के मैचों में पिच बल्लेबाजी के लिए थोड़ी बेहतर दिखी है. साथ ही, इसमें अच्छा उछाल और गति भी मिलती है, जिससे मुकाबला बराबरी का रहता है.
पिछले मैच में पंजाब से 54 रन की हार के बाद लखनऊ की टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर वापसी करना चाहेगी. वहीं, राजस्थान भी लगातार दो हार के बाद जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेगी. राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाते आ रहे हैं, लेकिन बाकी बल्लेबाज साथ नहीं दे पाए. ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि टीम इस मैच में कैसा प्रदर्शन करती है.
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11 (LSG Playing 11): मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, एडम मार्करम, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिगवेश राठी
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11 (RR Playing 11): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, एन बर्गर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…