कंगना रनौत, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली बहुचर्चित राजनीतिक-ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रचार में व्यस्त हैं. सेंसर सर्टिफिकेट और सिख समुदाय को गलत तरीके से पेश करने के आरोपों के विवाद के बाद आखिरकार यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है.
इस फिल्म को एक्ट्रेस कंगना रनौत ने डायरेक्ट और लीड एक्ट्रेस के रूप में काम किया है. कंगना ने इस फिल्म में प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी का किरदार निभाया है. यही कारण है कि अब कंगना ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी को यह फिल्म देखने के लिए इनवाइट किया है. साथ ही यह भी बताया कि राहुल गांधी का क्या रिएक्शन था.
कंगना ने बताया कि उन्होंने प्रियंका गांधी को उनकी फिल्म देखने के लिए कहा है. हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि, “मैं संसद में प्रियंका गांधी से मिली थी और पहली बात जो मैंने उनसे कही, वह यह थी कि ‘आपको ‘इमरजेंसी’ देखनी चाहिए’. इस पर उन्होंने कहा, ‘हां हो सकता है.’ तो देखते हैं कि क्या वह फिल्म देखना चाहेंगी. मुझे लगता है कि यह एक प्रकरण और एक व्यक्तित्व का बहुत ही संवेदनशील और समझदारी भरा चित्रण है और मैंने इंदिरा गांधी को बहुत गरिमा के साथ फिल्म में चित्रित करने का बहुत ध्यान रखा है.”
प्रियंका से मुलाकात के बाद कंगना रनौत ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी. इस पर कंगना ने कहा कि राहुल कम ऐप्रिसिऐटिव लगे. प्रियंका और राहुल बहुत अलग हैं. आप सब भी जानते हैं वे कैसे हैं, संसद में वे मेरी तरफ देखे और मुस्कुराए. उनके पास ज्यादा शिष्टाचार नहीं है. इसके बाद भी मैं उन्हें फिल्म देखने के लिए इनवाइट करती हूं.
यह भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं Dhanshree Varma, जानें तलाक के बाद युजवेंद्र चहल पत्नी को देंगे कितनी प्रॉपर्टी?
इससे पहले कंगना ने प्रियंका की तारीफ में कहा था कि मैं संसद में उनसे मिली थी. सबसे पहली चीज जो मैंने उनसे कही वो थी आपको इमरजेंसी देखनी चाहिए. वो बहुत दयालु थीं. उन्होंने जवाब दिया की हां शायद फिर मैंने उन्हें कहा आपको ये फिल्म काफी पसंद आएगी. देखते हैं वो इमरजेंसी देखना चाहते हैं या नहीं.
इंदिरा गांधी प्रियंका और राहुल की दादी थीं. जो 1966 से लेकर 1977 और फिर 1980 से लेकर 1984 तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं. वे भारत की पहली और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही हैं. इस फिल्म में 1975 से 1977 तक इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल और उसके बाद की स्थिति के बारे में दिखाया गया है. इस फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे.
सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद 17 जनवरी को फिल्म रिलीज होगी. इससे पहले ये फिल्म 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से क्लीयरेंस नहीं मिला था.
-भारत एक्सप्रेस
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…
LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…
रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…
1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…