Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Indira Gandhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए संविधान के 'आर्टिकल 356' का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल के नाम करीब सौ बार आर्टिकल 356 थोपने का रिकॉर्ड दर्ज है.

Nishikant Dubey: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने 20 नवंबर 1966 का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर न्यायपालिका को अपने हिसाब से चलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने 20वें संविधान संशोधन को लेकर राहुल गांधी से भी सवाल पूछे.

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट साझा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. इस मौके पर देश भर में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री को याद करते हुए नमन किया जा रहा है.

1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के बाहर हिंसक प्रदर्शन, गृह मंत्री का इस्तीफा, जनसंघ का राजनीतिक उभार और गौ-हत्या प्रतिबंध की मांग इस आंदोलन के प्रमुख पहलू रहे.

स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी सिर्फ एक योग गुरु नहीं थे, बल्कि उनकी पहुंच देश के सत्ता के गलियारों तक थी. इंदिरा गांधी और संजय गांधी के करीबी माने जाने वाले ब्रह्मचारी का जीवन योग, राजनीति, प्रभावशाली संपर्क, आलीशान जीवनशैली और विवादों से भरा रहा.

16 मई 1975 को सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना. चोग्याल की राजशाही को खत्म कर बिना किसी बड़े युद्ध के सिक्किम का भारत में विलय कराने के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसी RAW का 27 महीनों का ऐतिहासिक ऑपरेशन था.

NSA Law Indira Gandhi: 1980 में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून आज भी विवादों के केंद्र में है. दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शनों के बीच दिल्ली पुलिस को NSA के तहत हिरासत का अधिकार मिलने से राजनीति गरमा गई है. जानिए आखिर क्या है यह कानून और क्यों इसे नागरिक स्वतंत्रता के लिए मुसीबत माना जाता है.

15 जुलाई 1979 को प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के इस्तीफे के साथ देश की पहली गैर-कांग्रेसी जनता पार्टी सरकार का अंत हो गया.

भारत के राजनीतिक इतिहास में 1975 से 1977 के बीच लगा आपातकाल आज भी सबसे चर्चित और विवादित घटनाओं में गिना जाता है. इस दौर को लेकर कई किताबें और लेख लिखे जा चुके हैं, लेकिन इतिहासकार ज्ञान प्रकाश की किताब ‘आपातकाल आख्यान: इंदिरा गांधी और लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा’ इस पूरे घटनाक्रम को देखने का एक अलग और गहरा नजरिया पेश करती है.

India Emergency Rules: 1975 की इमरजेंसी के बाद 44वें संविधान संशोधन से आपातकाल लागू करने के नियम सख्त किए गए. जानिए आज राष्ट्रीय आपातकाल की प्रक्रिया क्या है.