Vin Diesel Shares Pic With Deepika Padukone
Vin Diesel Shares Pic With Deepika Padukone: बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आए दिन अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत लेती हैं. वहीं एक्ट्रेस के हॉलीवुड में भी काफी फैंस हैं, जो उन्हें काफी पसंद करते हैं. इसी बीच अब हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विन डीजल ने दीपिका पादुकोण के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो एक्ट्रेस को उनका ब्लेजर पहनाते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ एक्टर ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें हिंट छिपा हुआ है. आइए जानते हैं कि विन ने अपने कैप्शन में क्या लिखा है?
बता दें दीपिका पादुकोण के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए विन डीजल ने एक नई फिल्म का जिक्र किया है, इससे कयास लगाया जा सकते हैं कि एक्ट्रेस एक बार फिर उनके साथ नजर आ सकती है. वहीं इस बार दीपिका एक्टर की बहन के किरदार में दिखाई दे सकती हैं. तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि विन डीजल के पोस्ट में केसा हिंट दिया गया है.
विन डीजल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ”जब मैं उन निर्देशकों के बारे में सोचता हूं जो एक से अधिक बार मेरे साथ काम करना चाहते हैं तो मैं हमेशा विनम्र हो जाता हूं. यह तब की तस्वीर है जब मैं निर्देशक डीजे कारुसो के साथ दीपिका से किए हुए वादे के अनुरूप भारत आया था. मेरी बड़ी बेटी ने कारुसो की भेजी हुई पटकथा को पढ़ा. वह उसे पढ़कर रोई… मैंने उससे पूछा कि वह क्यों रोई तो उसने कहा क्योंकि एक भाई और बहन की कहानी उसके लिए सच थी और यह भावनात्मक थी.
इसके बाद विन डीजल ने अपनी पोस्ट में लोगों से पूछा कि इस फिल्म में उनकी बहन के रोल में वो किसे देखना चाहते हैं. उन्होंने आगे लिखा, अगर मैं वो फिल्म बना सका जिसे पढ़कर मेरी बेटी रो पड़ी, तो आपसे मेरा सवाल होगा कि मेरी बहन की भूमिका कौन निभाएगा… उन्होंने जेनिफर लॉरेंस को सुझाव दिया। आप क्या सोचते हैं?”
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज पुराने संपर्क से काम…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज कोई अटका हुआ कानूनी…